Himachal News: HRTC ने मिनी मिडी बस खरीद के लिए बदला नियम, बेड़े में शामिल होंगी 100 टैंपो ट्रेवलर
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 100 मिनी बसों की खरीद करेगा। पहले टेंडर में ज़्यादा रेट आने के बाद अब केवल चेसी खरीदी जाएगी और बॉडी अलग से बनवाई जाएगी। 18 सीटर वाली ये बसें कम सवारियों वाले रूटों पर चलेंगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने खरीद प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही 100 बसें बेड़े में शामिल होंगी।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम अपने बेड़े में 100 मिनी मिडी (टैंपो ट्रेवलर) बसों को शामिल करने जा रहा है। इन बसों के आने में अभी वक्त लगेगा। निगम ने इसके लिए जो टेंडर जारी किया था, उसमें एक ही कंपनी आगे आई थी। उक्त कंपनी का रेट भी ज्यादा था।
अब निगम प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि मिनी मिडी बसों को न खरीद कर केवल चैसी ही खरीदी जाएगी। बॉडी अलग से तैयार करवाई जाएगी। इससे एक तो बस सस्ती पड़ेगी, दूसरा उसमें कुछ बदलाव यात्रियों की सुविधा अनुसार किए जा सकते हैं।
बस की बॉडी या तो निगम खुद तैयार करेगा या फिर किसी दूसरी कंपनी को यह काम दिया जाएगा। इसके लिए निगम को टेंडर में बदलाव करने पड़ेंगे। टेंडर में बदलाव के लिए मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही नए सिरे से इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा।
18 सीटर होगी बसें
निगम की यह मिनी मिडी बसें 18 सीटर होगी। इन बसों को उन रूटों पर चलाया जाएगा जहां पर सवारियां कम हैं और बड़ी बसें चलाने से निगम को घाटा हो रहा है। सामाजिक दायित्व के चलते निगम को वहां पर बस चलाना मजबूरी है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीद के लिए प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए।
प्रदेशभर से आ रही बसों की डिमांड
एचआरटीसी के बेड़े में कई बसें ऐसी हैं, जो पुरानी हो चुकी हैं। बार-बार ये बसें खराब हो जाती हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायकों की ओर से बसों की डिमांड पिछले काफी समय से की जा रही है। विधायक प्राथमिकता की बैठक में भी यह मामला उठा था। निगम ने पिछले एक साल से बस खरीद की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पा रही है। जिसके चलते बार-बार बदलाव करना पड़ रहा है।
निगम 100 मिनी मिडी बसों की खरीद करेगा। निदेशक मंडल की बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की गई है। टेंडर में जो भी बदलाव करने हैं उसके निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही इन बसों को खरीद लिया जाएगा।
- डॉ. निपुण जिंदल, एमडी, एचआरटीसी
यह भी पढ़ें- Himachal News: किरायेदारों को बकाया राशि के साथ बिल जारी करेगा निगम, सॉफ्टवेयर के जरिए ऑनलाइन होगा भुगतान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।