Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भांग की खेती को कानूनी रूप देने की तैयारी, चार देशों का दौरा करेगी कमेटी; CM सुक्‍खू ने सदन में दी जानकारी

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 03:50 PM (IST)

    HP Monsoon Session 2023 हिमाचल प्रदेश सरकार भांग की खेती को कानूनी रूप देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए राजस्‍व मंत्री की अध्‍यक्षता में कमेटी भी बनाई गई है। यह कमेटी चार देशों का दौरा करेगी। विधायक विपिन सिंह परमार की ओर से पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुक्‍खू ने यह जानकारी वीरवार को सदन में दी।

    Hero Image
    भांग की खेती को कानूनी रूप देने की तैयारी

    शिमला, जागरण संवाददाता। HP Monsoon Session 2023: हिमाचल में भांग की खेती को कानूनी रूप देने की तैयारी है। इसके लिए सरकार ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी ने प्रदेश के कई क्षेत्रों का दौरा किया था। इसके अलावा यह कमेटी उत्तराखंड राज्य के दौरे पर भी गई थी। यह कमेटी अब 4 देशों का दौरा करने भी जाएगी। यह वे देश हैं जहां पर भांग की खेती को चिकित्सा उद्देश्य के लिए की जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्‍यमंत्री ने सदन में दी जानकारी

    विधायक विपिन सिंह परमार की ओर से पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी वीरवार को सदन में दी। उन्होंने कहा कि भांग की खेती उत्तराखंड में की जाती है। इसके लिए एनडीपीएस एक्ट की धारा-14 में इसकी मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि चंबा, कांगड़ा, ऊना, सोलन, कुल्लू सहित अन्य जिलों में पंचायती राज संस्थानों के साथ बैठकें की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भांग से कई उत्पाद बनाए जाते हैं।

    कमेटी ने किया ग्‍वालियर का दौरा

    कमेटी ने मध्य प्रदेश का भी दौरा किया था। सरकार इसके सभी कानूनी पहलुओं पर जानकारी प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में जहां भांग से दवाई बनाई जाती है वहां का दौरा किया है। इसके बाद श्रीनगर का भी दौरा किया है। जम्मू व गुलमर्ग में भांग की खेती के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि ईजरायल, नीदरलैंड, कनाडा भांग की खेती व इसके उत्पाद तैयार करने में बहुत आगे हैं।

    यह भी पढ़ें: HP Monsoon Session Live: ठेकेदारों के लंबित भुगतान पर तपा सदन, पक्ष-विपक्ष में तीखी नोंकझोंक; पढ़िए पूरा अपडेट

    कमेटी इन देशों का जल्द दौरा करने के लिए जाएगी। उन्होंने कहा कि भांग औषधिय उपयोग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार इस के लिए सभी कानूनी पहलुओं को भी देख रही है। नेता प्रतिपक्ष की ओर से पूछे अनुपूरक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इसकी खेती को कानूनी मान्यता दी जाएगी तो यह देश विदेश सभी जगह जाएगी। सरकार इसको लेकर निर्णय लेने से पहले सभी की राय लेगी। उन्होंने कहा कि सदन को भी इससे अवगत करवाया जाएगा।

    जयराम बोले- नशे का प्रचलन बढ़ने की आशंका

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भांग की खेती पहले भी होती थी। उन्होंने कहा कि जब इसे कानूनी रूप देंगे तो नशे का प्रचलन बढ़ने की आशंका है। कमेटी ने जब जिलों का दौरा किया था तो इंटरनेट मीडिया पर इस तरह की प्रतिक्रियाएं लोगों की तरफ से आई भी थी। उन्होंने कहा कि केवल यही पहलू नहीं देखना चाहिए कि इससे राजस्व होगा। सभी पहलुओं को देखना जरूरी है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार इसके लिए कानून बनाएगी तो सभी तथ्यों को सपष्ट किया जाएगा।

    भांग की खेती अवैध रूप से की जाती है- सुक्‍खू

    विधायक विपिन सिंह परमार की ओर से पूछे अनुपूरक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला कुल्लू, मंडी चंबा जिलों में भांग की खेती अवैध रूप से की जाती है। पुलिस ने यहां पर अवैध रूप से उगाई भांग को भी उखाड़ा।

    यह भी पढ़ें: HP Monsoon Session: इस साल 10 हजार युवाओं को हिमाचल सरकार देगी नौकरी, यहां पढ़िए सदन से जुड़ी हर अपडेट

    नेता प्रतिपक्ष की ओर से कमेटी की रिपोर्ट सदन में पेश करने को कहा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रिपोर्ट को शुक्रवार को राजस्व मंत्री सदन में पेश करेंगे। कमेटी ने क्या क्या काम किए, कहां का दौरा किया इसकी पूरी जानकारी रिपोर्ट में दी जाएगी।