Himachal News: पर्यावरण के प्रति बढ़ने लगा हिमाचलियों का प्रेम, कबाड़ में नहीं बेच रहे गाड़ी; कर रहे ये काम
हिमाचल प्रदेश (Himachal News) में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है लोग वाहनों को स्क्रैप करवा रहे हैं। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सोलन और हमीर ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल (Himachal News) के लोग अब पर्यावरण के प्रति सजग होने लगे हैं। वाहनों को कबाड़ में बेचने के बजाए अब उन्हें स्क्रैप करवा रहे हैं। ऐसा करने से इन वाहनों के कुलपूर्जों (स्पेयरपार्टस) को पुन: उपयोग में नहीं लाया जा सकता। जिससे प्रदूषण कम फैलता है व पर्यावरण संरक्षित रहता है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को वाहन स्क्रैप केंद्र बनाने के निर्देश दिए थे।
हिमाचल परिवहन विभाग को इन्हें स्थापित करने का जिम्मा सौंपा गया था। निजी कंपनियों के सहयोग से सोलन व हमीरपुर में यह केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें अब शुरू कर दिया गया है। दो महीने पहले ही इन्हें शुरू किया गया है। इनमें 400 लोग वाहनों को स्क्रैप करवा चुके हैं।
जबकि इस साल हिमाचल में 2500 लोगों ने अपने वाहनों को स्क्रैप करवाया है। अन्य वाहन बाहरी राज्यों में स्क्रैप करवाए गए हैं। सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य के हर जिला में वाहन स्क्रैप केंद्र खोले जाएंगे, ताकी लोगों को अपने पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने के लिए बाहरी राज्यों का रूख न करना पड़े।
केंद्र ने की है सराहना, मिला है प्रोत्साहन
हिमाचल में वाहन स्क्रैप केंद्र स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार हिमाचल की सराहना भी कर चुका है। इसके लिए हिमाचल को 28 करोड़ बतौर ईनाम राशि भी मिला है। हिमाचल ने इन केंद्रों को स्थापित करने में किसी भी तरह की देरी नहीं की।
यह भी पढ़ें- तुर्किये के अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका! सेब आयात पर रोक की मांग, हिमाचल में संयुक्त किसान मंच ने PM मोदी को भेजा पत्र
पहले दो सेंटर यहां खोले गए। सोलन और हमीरपुर में इन सेंटरों को क्रियाशील कर दिया गया है। हिमाचल में स्वेच्छा से 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप करवाने की एवज में नए वाहन के पंजीकरण पर विभाग छूट भी देता है।
स्क्रैप केंद्र खोलने को लेकर कार्यशाला भी कर चुका है विभाग
परिवहन विभाग की ओर से हाल ही में इसको लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें स्क्रैप केंद्र खोलने के इच्छुक लोगों को राज्य सरकार की स्क्रैप पॉलिसी के बारे में बताया गया। इसके लिए नियम व शर्तें क्या होंगी, इसकी जानकारी भी दी गई है।
विभाग का कहना है कि जल्द ही इस की आगामी प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। सरकार चाहती है कि अन्य स्थानों पर भी स्क्रैप केंद्र खोले जाएं। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है। विभागों में डीजल व पैट्रोल वाहनों के बजाए ई वाहनों को शामिल किया जा रहा है।
सोलन व हमीरपुर के नादौन में वाहन स्क्रैप केंद्र की सुविधा शुरू हो चुकी है। अन्य स्थानों पर भी इस केंद्र को स्थापित किया जाएगा। हिमाचल में यह सुविधा शुरू होने के बाद लोगों को वाहन स्क्रैप करवाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। -मुकेश अग्निहोत्री, उप मुख्यमंत्री
यह भी पढ़ें- Himachal Politics: कांग्रेस कमेटी के गठन और अध्यक्ष की नियुक्ति की तैयारी तेज, शिमला आएंगे अजय माकन और रजनी पाटिल

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।