Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में कई जगहों पर हुई बर्फबारी, तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ; जानें मौसम का हाल

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 07:30 AM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को कई जगहों पर हल्का हिमपात हुआ। वहीं आने वाले दिनों में भी प्रदेश में तीन दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है। बता दें कि बीते महीने में सामान्य से 85 प्रतिशत कम बारिश हुई है जिसका असर फसलों पर पड़ा है।

    Hero Image
    मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला मैदान में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग सहित अन्य चोटियों पर शनिवार को हल्का हिमपात हुआ। प्रदेश में शनिवार को कुछ स्थानों पर बादल छाए। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अभी तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दौरान वर्षा व हिमपात की संभावना है। इसका प्रभाव 10 फरवरी को ज्यादा रहने का अनुमान है। प्रदेश में जनवरी में सामान्य से 85 प्रतिशत कम वर्षा के बाद फरवरी में भी बहुत कम वर्षा और हिमपात हुआ है। इसका असर कृषि और बागवानी पर पड़ा है।

    अधिकतम तापमान में आई गिरावट

    अधिकतम तापमान में अधिकतर स्थानों पर एक से दो डिग्री की गिरावट आने के बावजूद सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।

    न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि डलहौजी में 7.5 डिग्री सेल्सियस की हुई। मैदानी क्षेत्र ऊना, बिलासपुर और मंडी में कोहरे के साथ शीतलहर चल रही है। न्यूनतम तापमान ताबो में -10.3, केलंग में -9.1, कुकुमसेरी में -8.6, कल्पा में -1.0, मनाली में 1.1, ऊना में 2.1, धर्मशाला में 4.8, शिमला में 7.4 व डलहौजी में 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

    हिमाचल एक्सप्रेस 25 मिनट देरी से पहुंची

    धुंध के प्रभाव के कारण शनिवार को भी हिमाचल एक्सप्रेस 25 मिनट की देरी से 7:00 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वंदे भारत दिल्ली से सुबह 5:50 बजे चली और नौ मिनट की देरी से 10:43 बजे पर ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

    कुल्लू जिले के भुंतर एयरपोर्ट से शनिवार को देहरादून और जयपुर के लिए एयर इंडिया एयरलाइंस ने उड़ान भरी। शिमला के जुब्बड़हट्टी व गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें सुचारू रहीं।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हिमाचल में डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों को मिलेगा राशन, अगर कार्ड हो गया है ब्लॉक तो फटाफट करा लें ये काम

    कहां कितना रहा तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 7.4 16.4
    सुंदरनगर 3.8 24.4
    भुंतर 2.0 21.2
    कल्पा -1.0 10.8
    धर्मशाला 4.8 19.0
    ऊना 2.1 27.2
    नाहन 6.7 23.6
    केलंग -9.1 8.1
    सोलन 2.6 22.0

    यह भी पढ़ें- 'सिर्फ सरकार का झूठ चल रहा', जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर बोला हमला; मेडिकल डिवाइस पार्क काम रुकने पर उठाए सवाल