विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुरी खबर! हिमाचल रोडवेज के कई रूट होंगे बंद, आर्थिक संकट के बीच निगम ने डाटा जुटाना किया शुरू

Published: Tue, 29 Apr 2025 12:59 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) आगामी छह महीनों में बस रूट का युक्तिकरण करेगा। निगम उन रूटों को बंद ...और पढ़ें

एचआरटीसी के बस रूटों का होगा युक्तिकरण
एचआरटीसी के बस रूटों का होगा युक्तिकरण

HighLights

  1. छह महीने में रूटों का युक्तिकरण
  2. HRTC के घाटे वाले रूट होंगे बंद
  3. 52 नए बस रूट शुरू किए

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम बस रूट का युक्तिकरण करेगा। छह महीने में इसकी प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। बाहरी राज्यों को चलने वाले ऐसे रूट जिनसे निगम को लगातार घाटा हो रहा है उन रूटों पर बस सेवा बंद की जा सकती है।

निगम ने इसका डाटा जुटाना शुरू कर दिया है। ऐसे कितने रूट हैं जो हिमाचल से दिल्ली, पंजाब, हरिद्वार, हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों के लिए चलते हैं। इन रूटों की कमाई प्रति किलोमीटर कितनी आ रही है। बसों का खर्चा कितना हो रहा है। ऐसे कितने रूट हैं जिन पर बसें 30 मिनट से एक घंटे के अंतराल में चल रही है। इन्हें भी मर्ज किया जा सकता है।

उप मुख्यमंत्री के साथ आयोजित बैठक में भी इसको लेकर विस्तृत चर्चा की जा चुकी है। निगम प्रबंधन ने इससे पहले दिल्ली व हरिद्वार के लिए चलने वाले 6 बस रूटों को बंद कर दिया है। अब इस प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के 31 डिपो हैं। जबकि, 2684 रूट हैं और 3871 रूटों पर बस सेवाएं दे रहा है। निगम की बसें रोजाना 5.60 लाख किलोमीटर चलती है।

दो सालों में 52 नए बस रूट शुरू, 88 बंद हुए

निगम प्रबंधन ने पिछले दो सालों में 52 नए बस रूट शुरू किए हैं। हालांकि इस अवधि में 88 रूटों को बंद भी किया गया है। सबसे ज्यादा 15 रूट शिमला जिला में शुरू हुए हैं। कांगड़ा में सात, कुल्लू में छह, ऊना में पांच, सोलन और चंबा में चार-चार, मंडी, बिलासपुर और सिरमौर में तीन-तीन और किन्नौर और हमीरपुर में एक-एक नया बस रूट शुरू किया गया है।

ये भी पढ़ें: खालिस्तान पोस्टर विवाद के बीच हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब में रात को नहीं रुकेंगी HRTC की बसें