Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: हिमाचल में 35,687 महिलाओं को मिली सुख सम्मान निधि, ऊना में सबसे ज्यादा ने लिया योजना का लाभ

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 06:44 PM (IST)

    Sukh Samman Nidhi हिमाचल प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि योजना के तहत 35687 महिलाओं को लाभान्वित किया है। 18-59 वर्ष की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। बजट की उपलब्धता और प्राथमिकता के आधार पर राशि स्वीकृत की जा रही है। ऊना जिले में सबसे अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Sukh Samman Nidhi, हिमाचल प्रदेश में 35687 महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख सुख सम्मान निधि योजना का लाभ दिया गया है। विधायक सुरेंद्र शौरी के प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य सरकार ने सदन में यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य सरकार ने बताया कि 18-59 आयु वर्ग की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 प्रतिमाह प्राथमिकता व बजट उपलब्धता के आधार पर दिया गया है।

    बंजार विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 2,702 महिलाओं को राशि प्रदान की गई है। सरकार ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं की सूचि सक्षम अधिकारी से प्राप्त होने पर बजट उपलब्धता व प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर राशि प्रदान की जाएगी।

    किस जिला में कितनों को मिला लाभ

    • जिला, महिलाओं की संख्या, कुल राशि
    • बिलासपुर, 3254, 1,46,43,000
    • मंडी, 3187, 1,43,41,500
    • सिरमौर, 4128, 18,57,6000
    • कुल्लू, 4283, 1,92,73,500
    • शिमला, 5249, 30,49,2000
    • किन्नौर, 309, 13,90,500
    • सोलन, 591, 26,59,500
    • कांगड़ा, 2233, 10,04,85,00
    • हमीरपुर, 723, 32,53,500
    • चंबा, 3279, 1,47,55,500
    • लाहुल स्पीति, 1171, 2,10,78,000
    • ऊना, 7280, 3,27,60000
    • कुल 35,687 18,32,71,500

    यह भी पढ़ें- हिमाचल सरकार भर्ती करेगी बिजली मित्र, CM सुक्खू ने चयन आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को बताया लंबा

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में NPS और OPS कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अंतर, रद भर्ती के आवेदन शुल्क पर भी आई सदन से बड़ी जानकारी

    comedy show banner