Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Mausam: हिमाचल में आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश व बर्फबारी की चेतावनी; पढ़ें मौसम का हाल

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 07:24 AM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी के साथ घने कोहरा और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि आज हिमाचल में दोपहर के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो मंगलवार तक रहेगा। शनिवार की रात ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात और निचले स्थानों पर वर्षा हुई जिससे ठंड बढ़ गई।

    Hero Image
    मनाली के पास धुंधी में खिली धूप के बीच चहलकदमी करते पर्यटक (फोटो- जागरण)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News प्रदेश में सोमवार दोपहर बाद से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि यह चार फरवरी को ज्यादा प्रभावी होगा। मौसम विभाग ने हिमपात और वर्षा की संभावना के साथ शीतलहर चलने और घने कोहरे की चेतावनी दी है। पांच फरवरी को हल्के हिमपात व वर्षा की संभावना है। रविवार को धूप खिलने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ जगहों पर हुई बारिश-बर्फबारी

    वहीं, शनिवार रात लाहुल घाटी सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात व निचले कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। चंबा और पालमपुर में दो मिलीमीटर और सुंदरनगर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। वर्षा व हिमपात के कारण न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इससे ठंड बढ़ी है।

    कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान

    रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहुल स्पीति के कुकुमसेरी में -9.9 और सबसे अधिक तापमान ऊना में 24.8 डिग्री दर्ज किया गया है। ताबो में अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री तक की गिरावट आई है। भरमौर में 4.2, भुंतर में 3.2, चंबा व कल्पा में लगभग तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

    26 मिनट की देरी से ऊना पहुंची हिमाचल एक्सप्रेस

    पंजाब में रविवार सुबह पड़ी धुंध के कारण हिमाचल एक्सप्रेस रविवार सुबह 26 मिनट की देरी से ऊना और 23 मिनट की देरी से अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंची। कालका से शिमला जाने वाले छह ट्रेन निर्धारित समय पर स्टेशन से रवाना हुईं।

    भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली और अमृतसर के लिए एयर इंडिया एयरलाइंस ने उड़ान भरी। जुब्बड़हट्टी से कांगड़ा और दिल्ली के लिए दोनों उड़ानें निर्धारित समय पर हुईं। वहीं गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर भी हवाई उड़ानें सुचारू रूप से हो रही हैं।

    यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी ठंड

    कहां कितना रहा तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 4.0 16.0
    सुंदरनगर 4.2 23.6
    भुंतर 4.0 24.2
    कल्पा -2.2 13.0
    धर्मशाला 4.5 18.5
    ऊना 5.3 24.8
    नाहन 8.5 22.2
    केलंग -6.0 4.9
    सोलन 3.4 21.4

    डलहौजी में सूखने लगे जलस्रोत

    उपमंडल डलहौजी में लगभग एक माह से न तो मेघ बरस रहे हैं और न ही बर्फबारी हो रही है जिस कारण पेयजल स्रोतों में पानी का स्तर काफी कम हो जाने से बनीखेत कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है। बात करें बनीखेत कस्बे की तो यहां जलशक्ति विभाग द्वारा तीसरे दिन केवल 30 से 35 मिनट के लिए पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- पहाड़ों की सर्दी में बढ़ने लगी पंचायत चुनावों की गर्माहट, नेताओं ने शुरू की तैयारी; घर-घर पहुंच भांप रहे हैं जनता का मूड