Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, झमाझम होगी बारिश; कई जगहों पर बर्फबारी की भी संभावना

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 07:46 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में रोहतांग बारालाचा और कुंजुम की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हिमपात और वर्षा की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चंबा कांगड़ा किन्नौर लाहुल स्पीति और मंडी जिलों में वर्षा और हिमपात की संभावना है।

    Hero Image
    हिमाचल में कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात की संभावना।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में वीरवार को रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ, जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई।

    निचले क्षेत्रों में धूप खिली। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हिमपात व वर्षा की संभावना जताई है।

    आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

    पहली फरवरी को हिमपात व वर्षा की संभावना है। बादल छाने से अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री का अंतर आया है। डलहौजी में अधिकतम तापमान में 6.9 डिग्री की गिरावट आई, जबकि कुल्लू के सेऊबाग में 5.6 डिग्री, मंडी मैं 3.7 और कांगड़ा में 2.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी में आज बदलेगा मौसम, हिमाचल-कश्मीर में होगी बर्फबारी; तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

    आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहुल स्पीति और मंडी जिलों में वर्षा व हिमपात की संभावना है। जनवरी में प्रदेश में सामान्य से 70 से 95 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इसका असर रबी की फसलों व बागवानी पर पड़ रहा है।

    लाहुल स्पीति के ताबो में सबसे कम तापमान 5.9 तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जल शक्ति विभाग धर्मशाला के अधिकारी वीरवार को आराध्य देव श्री इंद्रु नाग देवता के मंदिर खनियारा में पहुंचे। यहां हवन कर वर्षा व हिमपात की कामना की। वर्षा न होने से पेयजल स्रोत सूखते जा रहे हैं। इससे विभाग की चिंता बढ़ गई है।

    देरी से पहुंचीं हिमाचल एक्सप्रेस और वंदे भारत

    पंजाब में पड़ रही धुंध व कोहरे के कारण हिमाचल एक्सप्रेस 19 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वंदे भारत 16 मिनट की देरी से ऊना पहुंची। कालका से शिमला चलने वाली छह ट्रेनें निर्धारित समय रवाना हुई।

    भुंतर एयरपोर्ट से वीरवार को देहरादून व जयपुर के लिए एयर इंडिया एयरलाइंस ने उड़ान भरी। जुब्बड़हट्टी व गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें सुचारू हो रही हैं।

    कश्मीर में चिल्ले कलां समाप्त

    वहीं, कश्मीर में सर्दियों की सबसे ठंडे 40 दिनों का चिल्ले कलां गुरुवार को पूरे दिन रही धूप के साथ समाप्त हो गया। चिल्ले कलां 21 दिसंबर से शुरू होता है। इस अवधि में बर्फबारी की संभावना अधिकतम होती है और तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला जाता है। इस बार चिल्ले कलां में सिर्फ चार बार अच्छा हिमपात हुआ और जनवरी में तो नहीं के बराबर, किंतु न्यूनतम तापमान हाड़ कंपा देने वाले स्तर तक गिर गया।

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather News: जिसका था इंतजार, आ गई वो खबर... अगले 5 दिनों के मौसम अपडेट से खुश हो जाएंगे आप