Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में अभी राहत नहीं देगा मौसम, आज दो जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 12:00 PM (IST)

    Himachal Pradesh Weather मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडी सोलन और शिमला में भारी वर्षा का येलो अलर्ट है। प्रदेश में 19 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना है। मानसून में सामान्य से 21% अधिक वर्षा हुई है। बारिश से मकान दुकानें और पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं और कई सड़कें बंद हैं। बिजली आपूर्ति भी बाधित है।

    Hero Image
    जिला मंडी के सराज में गत दिनों बादल फटने से हुआ नुकसान।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Weather, हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी और तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को प्रदेश में कांगड़ा व सिरमौर में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंडी, सोलन व शिमला में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अब तक 236.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक है। जुलाई में प्रदेश में अब तक सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। राजगढ़ में 72, कंडाघाट में 42.4, पच्छाद में 38, मंडी में 25.4, भुंतर में 22, शिमला में 14 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

    मकान और पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त

    प्रदेश में अभी तक 384 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और 654 मकानों, 188 दुकानों और 788 गौशालाओं को नुकसान हुआ है। प्रदेश में 745 पानी की योजनाएं बंद हैं, जिसमें कांगड़ा में 612, मंडी में 133 योजनाएं प्रभावित हैं। भूस्खलन के कारण राष्ट्रीयराज मार्ग-21 मंडी में बंद है। प्रदेश में 208 सड़कें बंद हैं।

    139 ट्रांसफार्मर पड़े हैं खराब

    प्रदेश में 139 ट्रांसफार्मर खराब है, जिसमें से  मंडी में 88, कुल्लू में 47 और चंबा में चार ट्रांसफार्मरों के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। बंद सड़कों को खोलने व बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

    तापमान में बढ़ोतरी की गई दर्ज

    प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से 8.9 डिग्री का अंतर आया है। बजौरा में 8.9 डिग्री तापमान में वृद्धि, जबकि ताबाे में 7 डिग्री की वृद्धि होने से 29.6, कुकुमसेरी में 8.7 डिग्री की गिरावट चंबा में 5.4 डिग्री की गिरावट आई है।

    यह भी पढ़ें- Mandi Landslide: 24 घंटे से हाईवे पर भूखे-प्यासे फंसे लोगों तक पहुंचा खाना तो खिल उठे चेहरे, आई दिल छू लेने वाली प्रतिक्रिया

    208 सड़कें यातायात के लिए बंद

    • जिला बंद सड़कें
    • मंडी 157
    • कुल्लू 17
    • सिरमौर 19
    • कांगड़ा 12
    • ऊना 03