Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में कई जगहों पर हुई बर्फबारी, तेज आंधी के साथ बिजली भी गिरी; घूमने का प्लान है तो पढ़ें ये खबर

    हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति मनाली नारकंडा में बर्फबारी और शिमला में बारिश हुई है जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई। बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मंडी ऊना बिलासपुर और हमीरपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

    By Yadvinder Sharma Edited By: Rajiv Mishra Updated: Tue, 07 Jan 2025 08:29 AM (IST)
    Hero Image
    पांगी घाटी में पहाड़ों की चोटियों पर माध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में हुआ ताजा हिमपात (फोटो- जागरण)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। सोमवार सुबह लाहुल-स्पीति के सिस्सू, अटल टनल रोहतांग व मनाली के सोलंगनाला में हिमपात हुआ, जबकि शाम को कुफरी व नारकंडा में फाहे गिरे। हंसा में पांच सेंटीमीटर, केलंग व गोंदला में करीब दो सेंटीमीटर हिमपात हुआ। शिमला में वर्षा हुई। कई स्थानों पर तेज आंधी चली और बिजली भी गिरी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला के जुब्बड़हट्टी से कोई हवाई उड़ान नहीं हुई, जबकि कुल्लू के भुंतर स्थित एयरपोर्ट से तीनों व कांगड़ा के गगल स्थित एयरपोर्ट से सभी छह उड़ानें हुईं। भुंतर से दिल्ली, देहरादून व अमृतसर के लिए उड़ानें हुईं। हिमपात के पूर्वानुमान के बीच प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ी हुई थी।

    प्रदेश में फिर से बढ़ गई ठंड

    प्रदेश में सुबह अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकली और उसके बाद मौसम ने करवट बदली। प्रदेश में फिर से ठंड बढ़ गई है और अधिकतम तापमान में तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान में भी एक से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

    न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट शिमला व कसौली में पांच डिग्री सेल्सियस की आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को मंडी, ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

    ऊंची चोटियों में एक-दो स्थानों पर हिमपात हो सकता है। 10 व 11 जनवरी को प्रदेश में ऊंचे व मध्य क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा का अनुमान है।

    एक घंटा देरी से पहुंची हिमाचल एक्सप्रेस

    दिल्ली जंक्शन से दौलतपुर चौक आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस घनी धुंध के कारण एक घंटा छह मिनट देरी से पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली से रविवार रात को 10:50 बजे चली, लेकिन रास्ते में धुंध की वजह से दौलतपुर चौक में सोमवार सुबह 8:41 बजे पहुंची। इस ट्रेन का यहां पहुंचने का समय 7:35 बजे है। इसके अलावा अन्य रेलगाड़ियां निर्धारित समय के करीब ही पहुंची।

    यह भी पढ़ें- कांगड़ा वालों झूमने को तैयार! लखविंदर सिंह लक्खा और हंसराज रधुवंशी मचाएंगे धमाल, इस दिन है बड़ा कार्यक्रम

    डोडरा क्वार में बर्फीले तूफान में फंसे 35 पर्यटक निकाले

    शिमला जिला के डोडरा क्वार में बर्फ में फंसे 35 पर्यटकों को लोक निर्माण विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया। ये पर्यटक बर्फीले तूफान में फंस गए थे। प्रशासन को इन्हें निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

    अब इन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए भेज दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस के साथ लोक निर्माण विभाग के संयुक्त आपरेशन में इन सभी को सुरक्षित निकाला गया है।

    कहां कितना रहा तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 5.0 13.9
    सुंदरनगर 5.1 21.2
    भुंतर 6.0 16.2
    कल्पा 1.6 6.3
    धर्मशाला 6.5 22.0
    ऊना 5.8 23.4
    नाहन 8.5 20.0

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें- शिमला वालों अब नहीं होगी जाम की दिक्कत! 1600 करोड़ की लागत से जल्द बनकर तैयार होगा रोपवे