विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Rajya Sabha Election: संकट में सुक्खू की कुर्सी! राज्यसभा चुनाव से लेकर विधानसभा हंगामे तक पढ़िए कब क्या हुआ

Published: Wed, 28 Feb 2024 07:01 PM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2024 07:06 PM (IST)

Himachal Politics हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए हुए राज्यसभा चुनाव के बाद सियासत काफी गर्मा गई है। चुनावी ...और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव से लेकर विधानसभा हंगामे तक पढ़िए पूरा अपडेट।
राज्यसभा चुनाव से लेकर विधानसभा हंगामे तक पढ़िए पूरा अपडेट।

HighLights

  1. राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद बदला सियासी गेम
  2. कांग्रेस के 6 विधायक और तीन निर्दलीय विधायकों ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल
  3. विधानसभा में हुआ हंगामा, संकट में हिमाचल सरकार की कुर्सी

डिजिटल न्यूज, शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए मतदान काफी सुर्खियों में छाया रहा। राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए मतदान के बाद बात अविश्वास प्रस्ताव तक पहुंच गई, स्थिति ये है कि अब हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) के इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।

तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कल से लेकर आज तक कैसे रहा Himachal Politics का पूरा घटनाक्रम।

9 बजे: शिमला स्थित विधानसभा परिसर में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य विधायकों ने मतदान किया।

11 बजे: दिन में करीब 11 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर किसी ने विरोध में वोट डाला होगा तो कहीं न कहीं सौदेबाजी हुई होगी।

11:30 बजे: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू व मंत्री अनिरुद्ध सिंह को छोड़कर सभी विधायकों ने मतदान कर दिया था।

12:30 बजे: चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू को होशियारपुर से हेलीकॉप्टर के जरिये शिमला लाया गया। उनके साथ मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी थे। वह बबलू को लाने के लिए सोमवार को होशियारपुर गए थे।

शाम 5 बजे: राज्यसभा चुनाव में मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई, इसके बाद कांग्रेस के छह व तीन निर्दलीय विधायकों के प्रदेश से बाहर होने की सूचना सामने आई।

मतगणना के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू के वोट को अवैध घोषित किया जाए, इसमें चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बबलू को रिसीव करने के लिए हेलीपैड तक गए। उन्हे यहां लाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है।

शाम 7:30 बजे: विधानसभा से सूचना आई कि भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन व कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को 34-34 मत मिले हैं। इसके बाद किस्मत भी हर्ष महाजन के साथ रही और पर्ची के माध्यम से हर्ष महाजन के विजेता घोषित होने की सूचना आई।

बीजेपी की जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि क्या ये नए भारत की शुरुआत है इससे अच्छा तो पुराना भारत ही अच्छा है। हिमाचल की ये संस्कृति नहीं रही है।

राज्यसभा चुनाव के दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "यदि कुछ विधायक बिके नहीं होंगे तो वह पार्टी प्रत्याशी को ही मत देंगे। शाम तक स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस में नाराजगी अब इस कदर है कि विधायक खुलकर सामने आने के लिए तैयार हैं। इस पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि निर्दलीय के बारे में क्या कुछ कहना लेकिन कांग्रेस के छह विधायकों ने अपनी ईमानदारी बेच दी है।"

क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के छह और तीन निर्दलीय विधायकों को हरियाणा के पंचकूला ले जाया गया, जहां उन्हें सीआरपीएफ की सुरक्षा में रखा गया।

सीएम सुक्खू ने विधायकों के पंचकूला में रखने के मामले में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने मतगणना रोक गुंडागर्दी की है। भाजपा कांग्रेस के पांच-छह विधायकों को अगवा कर हरियाणा ले गई है।

राज्यसभा चुनाव के बाद बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही।

ये भी पढ़ें:  'आज कांग्रेस सरकार गिर जाती...', सियासी उधेड़बुन के बीच बोले जयराम ठाकुर; सदन में विधायकों के निलंबन पर भी दिया रिएक्शन

आज विधानसभा में मचा रहा घमासान

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद दूसरे दिन विधानसभा में भी हंगामा जारी रहा। विधानसभा में बीजेपी के नेताप्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया।

  • हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मिलने राजभवन पहुंचे।
  • जयराम ठाकुर ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से कहा कि विधानसभा में हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। जब भी हम वित्तीय विधेयक के दौरान मतविभाजन की मांग करते हैं तो इसकी अनुमति नहीं दी जाती है। कांग्रेस सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।
  • वहीं, विधानसभा बजट सत्र के दौरान बीजेपी को अंदेशा था कि विधानसभा सत्र से सभी विपक्षी विधायकों को निलंबित किया जा सकता है। इसके साथ-साथ क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस और तीन निर्दलीय विधायकों को भी निलंबित कर सरकार बजट पारित करेगी। ऐसे में राज्यपाल से आग्रह किया गया कि ऐसी स्थिति में वह हस्ताक्षेप करें।
  • कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए प्रेक्षक के तौर पर डीके शिव कुमार, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे।
  • बीजेपी नेता हर्ष महाजन ने कहा कि बीजेपी गेम चेंजर है लोग सुक्खू सरकार से परेशान है। ये सरकार ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है।
  • हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राज्य में राज्यसभा चुनाव परिणाम के एक दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने भी एथिक्स की राजनीति की है। हमारी आवाज व अस्तित्व को दबाने का प्रयास हुआ तो टॉलरेट नहीं होगा।
  • कांग्रेस के 6 विधायक और तीन निर्दलीय विधायक हिमाचल विधानसभा पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
  • इसके साथ ही सदन में काफी हंगामा हुआ। हंगामें के चलते जयराम ठाकुर सहित भाजपा के 15 विधायक विधानसभा से निष्काषित किए गए। विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर कागज और किताबें फेंकी गईं। सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। सदन को 12 बजे तक किया स्थगित।
  • विधानसभा में सस्पेंड के बाद मार्शल ने जयराम ठाकुर को पकड़ कर बाहर करने की कोशिश की। इस दौरान मार्शल के साथ धक्कामुक्की शुरू हो गई।
  • हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हम आज सुबह राज्यपाल से मिलने गए और मैंने कहा कि कांग्रेस के पास विधानसभा में बजट पारित करने के लिए बहुमत नहीं है, इसलिए स्पीकर बीजेपी विधायकों को निलंबित कर देंगे। आज, जैसे ही हम सदन के अंदर गए 15 भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया गया। यह बेहद निंदनीय है।
  • शाम को 6 विधायकों और तीन निर्दलीय को दोबारा वापस पंचकूला भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: Himachal Politics: 'मेरे छोटे भाई हैं, मैं मना लूंगा....', विक्रमादित्य के इस्तीफे से नाखुश CM सुक्खू ने कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।