यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Politics: 'मेरे छोटे भाई हैं, मैं मना लूंगा....', विक्रमादित्य के इस्तीफे से नाखुश CM सुक्खू ने कही ये बात
Himachal Political Crisis हिमाचल में सुक्खू सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। सीएम के इस्तीफे से जुड़ी कयासें तेज हो ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल सरकार पर खतरा बढ़ गया है
- इस बीच सीएम सुक्खू के इस्तीफे से जुड़ी खबरें भी तेज हो गई हैं
- बढ़ती अटकलों के बीच सीएम ने इन पर विराम लगाकर तस्वीर साफ की
डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल में राज्यसभा चुनाव से प्रदेश की सियायत के कदम डगमगा गए हैं। अब सुक्खू सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की त्यागपत्र से जुड़ीं अटकलें भी तेज हो गई हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि इस तरह की अफवाहें निराधार हैं। वहीं विक्रमादित्य के इस्तीफे को लेकर भी सीएम सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह जी के इस्तीफे की खबरें निराधार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है मेरा इस्तीफा किसी ने नहीं मांगा है। प्रदेश में पांच साल तक सरकार चलेगी। सीएम ने कहा कि विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। मुख्यमंत्री पर पार्टी हाईकमान का विश्वास पूरी तरह कायम है। मीडिया के सभी वरिष्ठ साथियों से अनुरोध है कि बेबुनियाद खबरें चलाने से बचें।
मैं एक योद्धा हूं: CM सुक्खू
VIDEO | Here's what Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) said on reports about his resignation.
"There are reports in some media houses that the CM has resigned. I want to clarify that I haven't resigned. I am a warrior. We will prove our majority during… pic.twitter.com/BWhGopmjzQ
— Press Trust of India (@PTI_News) February 28, 2024
उन्होंन साफतौर से कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं एक योद्धा हूं। मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि कांग्रेस सरकार अपना पूरा पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। वहीं विक्रमादित्य के मंत्री पद से इस्तीफा देने को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि विक्रमादित्य हमारे भाई हैं, मैं उन्हें मना लूंगा।
