विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: आयुष विभाग में 120 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक ऐसे करें आवेदन

Published: Sat, 10 Feb 2024 11:54 AM (IST)

Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के आयुष विभाग में आयुर्वेदिक फॉर्मेसी अधिकारियों के 41 पद राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में ...और पढ़ें

Himachal: आयुष विभाग में 120 पदों पर भर्ती करेगी सुक्खू सरकार, उम्मीदवार इस तारीख तक ऐसे करें आवेदन
Himachal: आयुष विभाग में 120 पदों पर भर्ती करेगी सुक्खू सरकार, उम्मीदवार इस तारीख तक ऐसे करें आवेदन

HighLights

  1. आयुष विभाग में आयुर्वेदिक फॉर्मेसी अधिकारियों के पदों पर भर्ती होगी
  2. इसे लेकर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
  3. उम्मीदवार 8 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं

राज्य ब्यूरो, शिमला। आयुष विभाग में आयुर्वेदिक फॉर्मेसी अधिकारियों के 41 पद, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में जूनियर ऑफिस लेखा सहायक के 42 पद और राज्य लेखा विभाग में कनिष्ठ ऑडिटर के 37 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पदों को भरने के लिए मांगे हैं ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन आठ मार्च तक किए जा सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार अब आयोग की वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर हैं इतनी रिक्तियां

आयोग सचिव देवेंद्र कुमार रतन ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने भंग हुए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा विज्ञापित पोस्ट कोड 1025 आयुर्वेदिक फॉर्मासिस्ट, 1036 जूनियर ऑडिटर और 1072 जूनियर ऑफिस लेखा सहायक के पदों के लिए पूर्व में आवेदन किया था, वे एप्लाइड अर्लियर एचपीएसएससी हमीरपुर की ऑप्शन चुन सकते हैं।

ई-लेटर किए गए हैं अपलोड

कनिष्ठ विज्ञानी अधिकारी पदों के लिए ई-काल लेटर्स जारी लोक सेवा आयोग ने पर्यावरण विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कनिष्ठ विज्ञानी अधिकारी के पद भरने के लिए 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले व्यक्तित्व परीक्षा के दृष्टिगत उम्मीदवारों के ई-काल लेटर्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार के यूजर आईडी पर ई-लेटर अपलोड किए हैं।

यह भी पढ़ें- गजब! चंबा की महिलाओं के हुनर का कमाल, सुई और रेशम के धागों से जीवंत हो उठते हैं रूमाल; लाखों में जाती है कीमत

यह भी पढ़ें- Himachal Budget Session 2024: राज्यपाल के अभिभाषण को मिली मंजूरी, बैठक में हिमाचल के इन विकास कार्यों को मिली हर झंडी