Himachl Pradesh: BJP का कांग्रेस पर आरोप, कहा- मानसूनी आपदा में केंद्र बना मददगार, प्रदेश सरकार कर रही राजनीति
Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश में आई आपदा पर भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिली सहा ...और पढ़ें

शिमला, जागरण संवाददाता: हिमाचल प्रदेश में आई मानसूनी आपदा के कारण राज्य की जनता त्रस्त है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस पर भी राजनीति करने से गुरेज नहीं कर रही। हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर केंद्र से मिली सहायता पर धन्यवाद के स्थान पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस आपदा के संकट में केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हिमाचल को विभिन्न माध्यमों से अबतक लगभग 1500 करोड़ की मदद की है।
नाशुक्री सुक्खू सरकार- वीरेंद्र कंवर
प्रदेश सरकार ने गारंटियों का झुनझुना देकर प्रदेश पर आर्थिक बोझ डाला है इसके बावजूद भी केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल की सहायता कर रही है लेकिन नाशुक्री सुक्खू सरकार इसपर भी धन्यवाद देने की अपेक्षा राजनीति कर रही है। वीरेंद्र कंवर कहा कि भारी बरसात के कारण आई आपदा में केंद्र पूरी तरह से हिमाचल के साथ खड़ा हुआ है और विभिन्न माध्यमों से राज्य के लिए राहत पैकेज जारी किए गए हैं।
वितीय सहायता के तौर पर लगभग 495 करोड़ जारी किए
गौरतलब है कि अब तक केंद्र द्वारा 180 करोड़, 181 करोड़, 190 करोड़ की राहत किस्त जारी करने के साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों को ठीक करने के लिए 400 करोड़ का पैकेज जारी किया है व साथ ही कहा है कि अधिक जरूरत पड़ने पर आवश्यक धनराशि जारी की जाएगी।
इसके अलावा गंभीर वितीय सहायता के तौर पर केंद्र द्वारा लगभग 495 करोड़ जारी किए जा रहे हैं। भाजपा उपाध्यक्ष ने इस मदद के लिए केंद्रीय सरकार व भाजपा नेतृत्व का प्रदेश की जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।