Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: प्रतिभा सिंह का निशाना- 69 NH बने नहीं, चंबा में रेललाइन पहुंचाने की बात कर रही BJP

    By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 07:10 PM (IST)

    Himachal Pradesh Assembly Election 2022 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा ने प्रदेश में 69 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की बात कही थी। वे आज तक नहीं बने। अब चंबा में रेललाइन पहुंचाने की बात कह रहे हैं।

    Hero Image
    Himachal Election 2022: प्रतिभा सिंह बोलीं 69 NH बने नहीं, चंबा में रेललाइन पहुंचाने की बात कर रही BJP।

    चौपाल, संवाद सूत्र। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोलकर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा ने प्रदेश में 69 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की बात कही थी। वे आज तक नहीं बने। अब चंबा में रेललाइन पहुंचाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ की सभी सीमाएं लांग दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने की चौपाल की अनदेखी

    चौपाल विधानसभा क्षेत्र के थरोच में कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा के पक्ष में लोगों से एकजुट होकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। कहा कि भाजपा ने चौपाल क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी की है, इसलिए यहां से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के भाजपा विधायक लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकें। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की OPS बहाल की जाएगी। इसके अतिरिक्त बढ़ती महंगाई से निजात दिलाने के लिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी, जिसमें बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

    अमित शाह ने किया वीरभद्र सिंह का अपमान

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास पुरुष स्व. वीरभद्र सिंह का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि यह अपमान प्रदेश की अस्मिता पर है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता। प्रदेश के लोग इस अपमान का बदला 12 नवंबर को कांग्रेस के पक्ष में वोट डाल कर देंगे।

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: शाह का तंज, कांग्रेस राजा-रानियों की पार्टी, किसी नेता के बेटा-बेटी ही बन सकते हैं CM

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: कांग्रेस रहती तो राम मंदिर नहीं बनता, यूपी में माफ‍िया का राम नाम सत्‍य