विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: शाह का तंज, कांग्रेस राजा-रानियों की पार्टी, किसी नेता के बेटा-बेटी ही बन सकते हैं CM

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Wed, 02 Nov 2022 01:21 PM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2022 02:23 PM (IST)

Amit Shah himachal Pradesh Rallly केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरे दिन प्रचार में ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमीरपुर जिला के नादौन में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमीरपुर जिला के नादौन में

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। Amit Shah himachal Pradesh Rallly, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरे दिन प्रचार में जुटे हैं। अमित शाह ने हमीरपुर जिला के नादौन में रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कांग्रेस का मुख्‍यमंत्री चेहरा किसी नेता बेटा या बेटी हो सकती है। कांग्रेस राजा और रानियों की पार्टी है। भाजपा सरकार ने हिमाचल में विकास करवाया है, लेकिन कांग्रेस अपने कार्यकाल में कोई योगदान नहीं दे पाई।

सुक्‍खू मुख्‍यमंत्री बनकर घूम रहे

अमित शाह ने कहा कांग्रेस प्रत्‍याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनकर जनता में घूम रह रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस ने 10 सीटों पर मुख्यमंत्री बनाने का नाम देकर सीटें जीतने के लिए जनता को गुमराह करने का कार्य किया है।

ड्रग फ्री हिमाचल बनाने की गारंटी

अमित शाह ने कहा कांग्रेस गारंटी बांट रही और भाजपा ड्रग फ्री हिमाचल बनाने की गारंटी दे रही है। शाह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने धुंआ मुक्त हिमाचल बनाया। बल्क ड्रग पार्क हिमाचल में बनाया। मोदी ने देश को सुरक्षित किया। विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है।

कांग्रेस में परिवारवाद, मोदी की विकास को तरजीह

अमृत महोत्सव का वर्ष है। कांग्रेस में परिवारवाद है और मोदी विकास कार्य को प्रमुखता देते हैं। हिमाचल वीरभूमि है और यहां के नौजवान सेना में देश की सेवा कर रहे हैं। वन रैंक वन पेंशन के तहत 40 हजार करोड़ का प्राविधान किया।

कश्‍मीर भारत माता का मुकुट

अमित शाह ने कहा धारा 370 पर काम किया। मोदी ने धारा 370 व 35 ए को एक झटके में हटाया। कश्मीर भारत माता का मुकुट बनकर जगमगा रहा है। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर जबाव दिया। भाजपा ने लोगों की राय पर भव्य राम मंदिर बनाया।

2024 में अयोध्‍या में राम मंदिर बनेगा

अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा 2024 में अयोध्या जाना भव्य राम मंदिर बनेगा। गंगा मां का पानी स्वच्छ किया है। कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीनेशन लगाकर मुफ्त टीकाकरण किया है। कांग्रेस के पास विकास के नाम पर कुछ नहीं।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: कांग्रेस रहती तो राम मंदिर नहीं बनता, यूपी में माफ‍िया का राम नाम सत्‍य

Himachal Election 2022: लोगों से मतदान की अपील के लिए 6 किलोमीटर पैदल चले DC और SP, देखिए तस्‍वीरें