Move to Jagran APP

Himachal Politics: 'विक्रमादित्य सबका साथ लेकर बढ़ेंगे आगे', मां प्रतिभा सिंह बोलीं- मंडी में विक्रम विकास को देंगे धार

Himachal Politics हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य के साथ होगा। इस बाबात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह सांसद बनने के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र को उत्कृष्ट संसदीय क्षेत्र बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने तीन बार इस संसदीय क्षेत्र का सांसद के तौर पर प्रतिनिधित्व किया है।

By narveda kaundal Edited By: Prince Sharma Published: Sat, 04 May 2024 04:14 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2024 04:14 PM (IST)
Himachal Politics: प्रतिभा सिंह बोलीं- 'विक्रमादित्य सबका साथ लेकर बढ़ेंगे आगे'

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर। Himachal Politics: विक्रमादित्य सिंह सांसद बनने के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र को उत्कृष्ट संसदीय क्षेत्र बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।

loksabha election banner

विक्रमादित्य के पास अनुभव के साथ-साथ आधुनिक सोच का विजन है और वह सबका साथ सबका विकास लेकर आगे बढ़ेंगे। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने रामपुर में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक के दौरान कही।

तीन बार किया मंडी का प्रतिनिधित्व: प्रतिभा सिंह

उन्होंने कहा कि उन्होंने तीन बार इस संसदीय क्षेत्र का सांसद के तौर पर प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अपनी सांसद निधि का पूरा सदुपयोग किया है। महिला उत्थान के साथ-साथ जिस भी क्षेत्र में लोगों ने विकास कार्यों की कोई भी मांग रखी उसे पूरा किया।

विक्रमादित्य सिंह देंगे विकास को धार: प्रतिभा सिंह

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने एक सांसद के तौर पर, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री के तौर पर इस क्षेत्र में विकास की गति को जो धार दी थी।

अब आने वाले समय में विक्रमादित्य सिंह भी उस धार को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी को केंद्रीय जोन का दर्जा, आईआईटी, नेरचौक मेडिकल कालेज वीरभद्र सिंह की ही सोच थी जो आज इस क्षेत्र में फलीभूत हुई है।

रोहतांग टनल भी कांग्रेस सरकार की देन रही। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस टनल को पैसा उपलब्ध करवाया था और तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस टनल की नींव रखी थी।

भाजपा की नीयत और नीति में खोट

प्रतिभा सिंह ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी बताना चाहिए कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में मंडी संसदीय क्षेत्र को क्या कुछ नया दिया।

उन्होंने मंडी मुख्यालय के साथ विकास के मामले में भेदभाव ही नहीं किया बल्कि दो विधानसभा क्षेत्रों को छोड़कर बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों से अन्याय किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत और नीति दोनों में ही खोट है और प्रदेश के लोग अब यह जान चुके हैं।

विधानसभा उप चुनावों में हासिल करनी है जीत

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार से लोगों को सचेत करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को सभी चारों सीटों के साथ साथ छह विधानसभा उप चुनावों में जीत हासिल करनी है।

उन्होंने इसके लिए कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 9 मई को विक्रमादित्य सिंह के नामांकन पर मंडी आने को भी कहा।

यह भी पढ़ें- Shimla Crime: पहले नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, फिर दिखाई अश्‍लील वीडियो; आरोपी शिक्षक पर पोक्‍सो के तहत केस दर्ज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.