हिमाचल में लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 5 रुपये सस्ता मिलेगा सरसों तेल
Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के 19.10 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें सरसों का तेल 5 रुपये सस्ता मिलेगा। सरकार ने सप्लाई ऑर्डर की अनुमति दे दी है जिसके बाद लगभग पांच हजार राशन डिपो के माध्यम से यह तेल उपलब्ध होगा। सरकार के इस कदम से हिमाचल प्रदेश के लाखों नागरिकों को राहत मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के 19.10 लाख राशनकार्ड धारकों को सरसों का तेल पांच रुपए सस्ता मिलेगा। प्रदेश सरकार से सप्लाई ऑर्डर की अनुमति मिलते और सप्लाई आते ही कम दाम पर सरसों का तेल उपलब्ध हो जाएगा। प्रदेश के करीब पांच हजार राशन डिपो के माध्यम से सस्ती दरों पर सरसों के तेल की आपूर्ति को टेंडर आमंत्रित किए गए थे।
उच्च स्तरीय समिति के तहत तीन व छह माह के लिए आमंत्रित ये टेंडर खोले गए। प्रदेश में डिपो में सरसों की तेल की सप्लाई के लिए पांच कंपनियां आई जिसमें से सबसे कम दाम वाली कंपनी को सप्लाई ऑर्डर दिया जाएगा।
सप्लाई ऑर्डर में कम आए हैं दाम
राशन डिपो में सरसों के तेल की आपूर्ति के लिए तकनीकी निविदाओं को खोले जाने के बाद फाइनेंशियल बिड यानी वित्तीय निविदाओं को खोला गया है। जिसमें पूर्व में सप्लाई ऑर्डर से पांच से सात रुपए कम दाम आए हैं।
प्रदेश में वर्तमान में एपीएल और गरीबी रेखा से नीचे और एनएफएसए यानी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत आने वाले राशनकार्ड धारकों को 146 रुपए प्रति लीटर की दर से सरसों का तेल दिया जा रहा है।
कितना है सरसों के तेल का रेट?
जबकि आयकरदाताओं को 153 रुपए प्रति लीटर की दर से सरसों का तेल दिया जा रहा है। जबकि बाजार में सरसों तेल 155 से 170 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा रिफाइंड तेल का भी सप्लाई ऑर्डर दिया गया है। जिसके तहत राशनकार्ड धारकों को बाजार से सस्ते दाम पर रिफाइंड तेल भी मिलेगा। राशनकार्ड धारकों को प्रति परिवार दो लीटर सरसों का तेल दिया जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।