विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Congress Candidates List: हिमाचल में कांग्रेस इस दिन करेगी प्रत्याशियों की घोषणा, इन नामों पर चल रहा मंथन

Published: Tue, 19 Mar 2024 07:09 PM (IST)

Congress 2nd Candidate List लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान चुनाव आयोग कर चुका है। इसी कड़ी में सभी दल ...और पढ़ें

Congress Candidate List: हिमाचल में कांग्रेस इस दिन करेगी प्रत्याशियों की घोषणा
Congress Candidate List: हिमाचल में कांग्रेस इस दिन करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

HighLights

  1. सियासी संकट में मौजूदा विधायकों को टिकट देने का रिस्क नहीं उठाएगी कांग्रेस
  2. दिल्ली में भगतचरण दास की अध्यक्षता में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक
  3. 6 विधानसभा सीटों पर अभी नहीं हुई चर्चा

जागरण संवाददाता, शिमला। (Himachal Lok Sabha Election 2024) लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। चारों संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशियों की तस्वीर अगले सप्ताह साफ होगी। मंगलवार को दिल्ली में आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष भगतचरण दास ने की। बैठक में कांग्रेस प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल रहें। सभी संसदीय क्षेत्रों को लेकर चर्चा हुई।

प्रत्याशियों के नामों पर लगेगी अंतिम मुहर

इसमें जिन लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है पहले उस पर चर्चा हुई। उसके बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट को लेकर करवाए गए सर्वे में किसका नाम आगे हैं इस पर भी चर्चा कर सभी की राय जानी गई। सूत्रों के मुताबिक चारों सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल बनाया गया है। जिसे केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) में रखा जाएगा। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में ही प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।

पैनल में ये हैं संभावित नाम

कांग्रेस में टिकटों (Lok Sabha Election) को लेकर काफी खींचतान चल रही है। सूत्रों की माने तो शिमला संसदीय सीट से तीन नामों का पैनल बनाया गया है। इसमें सिरमौर जिला से संबंध रखने वाली दयाल प्यारी का नाम टिकट की दौड़ में सबसे आगे हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक सोहन लाल व कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा का नाम भी शामिल हैं। वहीं हमीरपुर से पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का नाम शामिल है। इसके अलावा संगठन के एक अन्य पदाधिकारी के नाम पर भी चर्चा हुई है।

यह भी पढ़ें- Shimla News: नशा मुक्ति केंद्रों को खोलने की नियत पर HC की तीखी टिप्पणी, कहा- 'मुद्दे पर गंभीर नहीं दिख रही सरकार'

वहीं मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर का नाम चल रहा है। इस सीट पर एक युवा पदाधिकारी के नाम पर भी चर्चा हुई है। वहीं कांगड़ा संसदीय सीट से पूर्व मंत्री आशा कुमारी, कर्ण पठानिया व डीवीएस राणा का नाम चर्चा में है। एक अन्य नाम भी चर्चा में रखा गया था।

उप चुनाव वाली सीटों पर चर्चा, टिकट में जल्दबाजी नहीं

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में जिन छह विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है उसको लेकर भी चर्चा हुई। लेकिन अभी इन सीटों पर टिकट देने को लेकर कांग्रेस जल्दबाजी नहीं दिखाएगी। अभी कोर्ट के निर्णय को भी देखा जा रहा है।

सियासी संकट में मौजूदा विधायकों को टिकट देने का रिस्क नहीं उठाएगी कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद हिमाचल में पैदा हुए सियासी संकट से नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक सियासी संकट के बीच कांग्रेस मौजूदा विधायकों में से किसी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारने का रिस्क नहीं उठाना चाहती। इसको लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई है।

सुक्खू व प्रतिभा ने सोनिया, खरगे, राहुल व प्रियंका से की मुलाकात

दिल्ली में सुबह कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भाग लिया। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व से अलग अलग मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरेगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा से मुलाकात की। वहीं प्रतिभा सिंह ने भी वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात की। वहीं प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल से भी मुलाकात कर संगठन व प्रदेश में चुनावी तैयारियों का फीडबैक दिया।

यह भी पढ़ें- Haryana Cabinet Expansion: नायब मंत्रिमंडल में सात मंत्रियों ने ली शपथ, कैबिनेट में जगह नहीं बना पाए निर्दलीय MLA