Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Landslide: हिमाचल में बादल फटने से तबाही... अब तक 170 की मौत, किरतपुर-मनाली हाईवे चट्टान गिरने से बंद

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 08:06 AM (IST)

    लाहौल घाटी में तीन जगहों पर बादल फटने से बाढ़ आई जिससे उदयपुर-किलाड़ सड़क बंद हो गई। कांगड़ा में भारी वर्षा से पशुशालाएं और मकान गिरे। चंबा में भूस्खलन के खतरे से घरों को खाली कराया गया और एक बस पर पत्थर गिरे। कीरतपुर-मनाली फोरलेन भूस्खलन के कारण बाधित रहा। मौसम विभाग ने पांच जिलों में वर्षा की संभावना जताई है।

    Hero Image
    Himachal Landslide: हिमाचल में बादल फटने से तबाही... अब तक 170 की मौत,

    जागरण टीम, शिमला। लाहौल घाटी में शुक्रवार को तीन जगह बादल फटे। सुबह तिंदी के समीप पूहरे नाले में बाढ़ आने से एक वाहन मलबे में फंस गया। हालांकि, वाहन चालक ने भागकर जान बचाई लेकिन गाड़ी मलबे की चपेट में आ गई। बाढ़ आने से उदयपुर-किलाड़ सड़क भी बंद हो गई जिसे शाम को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बहाल कर दिया। दूसरी घटना लाहौल की यांगला घाटी में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाढ़ आने से मलबा किसानों के खेतों में घुस गया। लोगों ने भागकर जान बचाई। बादल फटने की तीसरी घटना लाहुल के जिस्पा में हुई। यहां भी वाहन चालक भाग्यशाली रहे लेकिन सड़क तीन घंटे बंद रही। कांगड़ा जिले में मूसलधार वर्षा से शाहपुर तहसील के तहत सात पशुशालाएं और दो मकान गिर गए। सारना पंचायत में भूस्खलन से आठ कमरों का मकान गिरा है।

    किशोर की डूबने से मौत

    देहरा उपमंडल की हरिपुर तहसील के तहत गुलेर गांव में 76 वर्षीय कमल किशोर की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। पांव फिसलने के कारण वृद्ध ढांक में गिरा था। चंबा विकास खंड की कुरेणा पंचायत के गुणू गांव में भूस्खलन के खतरे से आठ घरों को खाली कराया है।

    उपमंडल चुराह के चरड़ा के भुलीण गांव में भी प्रशासन ने सात घरों को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। भरमौर से चंबा आ रही निजी बस पर शुक्रवार दोपहर के समय लूना में पहाड़ी से पत्थर गिर गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस पर नियंत्रण बनाए रखा।

    बस की छत तोड़ पत्थर अंदर पहुंच गए। बस में 20 यात्री मौजूद थे। सिल्ट बढ़ने से जिला चंबा की बाजोली-होली और ग्रीनको बुधिल पनविद्युत प्रोजेक्ट को सुरक्षा कारणों से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।

    आज पांच जिलों में कई स्थानों पर वर्षा की संभावना

    मौसम विभाग ने अगस्त में लाहुल स्पीति, किन्नौर व चंबा में सामान्य से कम वर्षा, जबकि अन्य जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना जताई है। दो अगस्त को मंडी, बिलासपुर, सोलन, शिमला और सिरमौर में कुछ स्थानों पर अधिक वर्षा हो सकती है।

    कीरतपुर मनाली फोरलेन बंद

    वहीं, कीतरपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी के पंडोह के पास कैंचीमोड़ व बिलासपुर के समलेटू में भूस्खलन से करीब नौ घंटे बाधित रहा। इस बीच सैकड़ों वाहन फोरलेन के दोनों किनारों पर फंसे रहे। दोनों स्थानों पर पहाड़ दरकने से चट्टानें मार्ग पर आ गईं। हालांकि, शनिवा को मलबा गिरने से मार्ग फिर बाधित हो गया।