Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में किसानों से 40 रुपये KG के हिसाब से गेहूं खरीदेगी सरकार, किसान भाई इन 34 जगहों पर बेच सकेंगे फसल

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 06:59 PM (IST)

    Himachal News हिमाचल सरकार किसानों से 40 रुपये प्रति किलो की दर से प्राकृतिक गेहूं खरीदेगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश में 34 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सुक्खू सरकार (Himachal Sarkar) प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने चाहती है। किसानों को मेहनत का फल मिल सके। इसलिए यह कदम उठाया गया है। प्रदेश में डेढ़ लाख से भी ज्यादा किसान प्राकृतिक खेती करते हैं।

    Hero Image
    प्रदेश में 40 किलो की दर से गेहूं खरीदेगी सरकार (जागरण फोटो)

    यादवेन्द्र शर्मा, शिमला। हिमाचल प्रदेश के किसानों से 30 रुपये किलो प्राकृतिक मक्की की खरीद करने के बाद इसी सीजन में 40 रुपये प्रति किलो की दर से प्राकृतिक गेहूं की खरीद की जाएगी।

    किसानों से प्राकृतिक गेहूं की खरीद के लिए 34 खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जहां पर ये गेहूं खरीदी जाएगी। अप्रैल में गेहूं के नकले के बाद खरीद होगी हालांकि उस समय इसको बेचने के लिए दाम तय होंगे लेकिन 60 रुपये से कम दाम में प्राकृतिक गेहूं का आटा नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसे भी प्रदेश के राशन के डिपो में उपलब्ध करवाने की योजना है। प्राकृतिक गेहूं और मक्की की खरीद सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कर रही है। जिससे किसान प्राकृतिक खेती का उत्पादन करेंगे।

    डेढ़ लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

    हिमाचल प्रदेश में 1.50 लाख किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। जिसके तहत फसलों के अलावा फल और सब्जियों का उत्पादन भी किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बजट घोषणा जिसमें प्राकृतिक तौर पर उगाई गई मक्की को 30 रुपये और गेहूं को 40 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जा रहा है। गेहूं की खरीद पहली बार सरकार करेगी और इसके लिए अभी से सारी योजना तैयार कर ली गई है।

    यह भी पढ़ें- 38वें राष्ट्रीय खेल: हिमाचल महिला कबड्डी की बड़ी जीत, हरियाणा को दी पटखनी; पुष्पा राणा की कप्तानी में टीम ने लगाई हैट्रिक

    चार हजार क्विंटल मक्की की खरीद में से 2400 क्विंटल से अधिक की बिक्री

    प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से खरीदी गई चार हजार क्विंटल प्राकृतिक मक्की को पीसकर कर और उसकी प्रमाणिकता पैकिंग के बाद हिम भोग मक्की का आटा 50 रुपये प्रति किलो की दर से प्रदेश भर के राशन डिपो में एक किलो और पांच किलो की पैकिंग में उपलब्ध करवाया जा रहा है। हिम भोग मक्की का आटा 2400 क्विंटल से अधिक बिक चुका है।

    प्राकृतिक मक्की की खरीद के बाद प्राकृतिक गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके लिए 34 खरीद केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। हिमभोग मकी का आटा 60 प्रतिशत से अधिक बिक चुका है।

    सीपाल रासु, सचिव कृषि विभाग

    प्रदेश में गेहूं की खरीद के लिए स्थापित होने वाले खरीद केंद्र 

    • बिलासपुर-02
    • चंबा-05
    • हमीरपुर-    02
    • कांगड़ा- 05
    • कुल्लू- 02
    • मंडी- 06
    • शिमला- 03
    • सिरमौर- 03
    • सोलन- 04
    • ऊना- 02
    • कुल 34

    यह भी पढ़ें- Himachal News: राशन और फ्री बिजली पर सब्सिडी जैसी सुविधाएं न लें आयकर दाता, सुक्खू सरकार की अपील