Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Pradesh: एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों को राज्य सरकार 25 जनवरी को करेगी सम्मानित, इनाम में देगी इतनी धनराशि

    By Anil Thakur Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Tue, 16 Jan 2024 04:49 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर सरकार एशियन खेलों (Asian Games) में स्वर्ण पदक (Gold medalist) जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेगी। राज्य सरकार इन्हें 25 जनवरी को सम्मानित करेगी। साथ ही खेल विभाग ने मंजूरी के लिए राज्य सरकार को फाइल भेजी है। राज्य सरकार गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये का इनाम भी देगी।

    Hero Image
    एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालों को राज्य सरकार 25 जनवरी को करेगी सम्मानित (फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, शिमला। पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौके पर सरकार एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। इन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम मंडी के धर्मपुर में आयोजित होगा। एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हिमाचल के खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये देने की तैयारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेल विभाग की ओर से इसकी फाइल सचिव को भेजी गई है। इसमें देखा जा रहा है कि विभाग के पास इसके लिए कितना बजट है। सरकार ने हाल ही में खेल विभाग को एक करोड़ 14 लाख का बजट जारी किया था। विभाग रूटीन की देनदारियों को निपटा रहा है। राज्य की खेल नीति में पुरस्कार राशि दिए जाने के प्रावधान है।

    अक्टूबर महीने में जब यह खिलाड़ी हिमाचल लौटी थी तो इनका भव्य स्वागत किया गया था। सरकार ने आश्वासन दिया था कि इन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। 25 जनवरी को पूर्ण राज्यत्व दिवस या 15 अप्रैल हिमाचल दिवस पर यह पुरस्कार देने के लिए समय तय किया गया था।

    ये भी पढ़ें: हिमाचल में लड़कियों की शादी की उम्र 18 नहीं 21 साल... जानिए प्रदेश के बेटियों के लिए कितना मायने रखता है ये फैसला

    चीन के हवांगझाऊ में एशियन खेलों में जीता था पदक

    चीन के हवांगझाऊ में 29 सितंबर से 8 अक्तूबर 2023 तक हुए एशियन खेलों में कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। विजेता टीम में हिमाचल की छह खिलाड़ी शामिल थी। पदक विजेताओं सहित विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले सात अन्य खिलाड़ियों को धनराशि दी जानी है। कबड्डी महिला वर्ग में सिरमौर की रितु नेगी, पुष्पा और कुमारी सुषमा, बिलासपुर की कुमारी निधि शर्मा, सोलन की कुमारी ज्योति, पुरुष वर्ग में ऊना के विशाल भारद्वाज स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। इन सभी छह खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान दिए जाने प्रस्तावित है।

    इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा पुरस्कार

    इसके अतिरिक्त बिलासपुर जिला की दीक्षा कुमारी, प्रियंका ठाकुर और शालिनी ठाकुर, सोलन जिला की निधि शर्मा, मिताली शर्मा, भावना और मेनका ने हैंडबाल खेल स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया। इन सभी सात खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जानी है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से वर्ष 2022 में राष्ट्र मंडल खेलों में पदक जीतने वाले तीन खिलाड़ियों रेणुका ठाकुर, विकास ठाकुर और आशीष कुमार को पुरस्कार की राशि प्रदान करना प्रस्तावित है।

    ये भी पढ़ें: Himachal: 2022 से पहले रिटायर कर्मचारियों के बकाया एरियर जारी करने पर लगी रोक, अफसरों को जारी हुआ सर्कुलर