Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की तर्ज पर हिमाचल में भी पोस्टर वार शुरू, कांग्रेस के बगल में लगा भाजपा का पोस्टर देख आप भी हंस पड़ेंगे

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 04:20 PM (IST)

    Himachal Election 2022 Poster War In Himachal हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच पोस्‍टर वार शुरू हो गया है। शिमला में कांग्रेस कार्यालय के बाहर होर्डिंग वार शुरू हो गया है। तीसरा पोस्‍टर पढ़कर लोगों की हंसी छूट रही है।

    Hero Image
    कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के ठीक सामने लगे होर्डिंग्‍स।

    शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Election 2022, Poster War In Himachal, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है। रैलियों में जुबानी जंग छिड़ी हुई है तो वहीं इंटरनेट मीडिया पर तीखी टिप्पणियां हो रही हैं। अब बिहार की तर्ज पर हिमाचल में भी होर्डिंग वार शुरू हो गया है। मामला राजधानी शिमला के कार्ट रोड पर बनी पार्किंग में लगे होर्डिंग का है। यह होर्डिंग कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के ठीक सामने लगा हुआ है। कांग्रेस ने यहां होर्डिंग लगाया आ रही है कांग्रेस। भाजपा ने इसके सामने ठीक उसी रंग व उसी साइज का होर्डिंग लगाया। इसमें लिखा जयराम के शपथ ग्रहण में। यानि जिसकी भी नजर जाएगी वह पढ़ेगा जयराम के शपथ ग्रहण में आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ‍िर लग गए तीन होर्डिंग

    शरारती तत्वों ने इन होर्डिंग को फाड़ दिया। अब दोबारा वहां पर तीन अलग अलग होर्डिंग लगाए गए हैं। पहले होर्डिंग में लिखा है 'शपथ का सपना टूटेगा, क्योंकि आ रही है कांग्रेस' इसके आगे एक और होर्डिंग लगा दिया, जिस पर लिखा है 'फिर से विपक्ष में'।

    दूर से पढ़ने पर बन रहा अलग मतलब

    तीनों होर्डिंग इस तरह से इक्ट्ठे लगाए गए हैं कि दूर से पढ़ने वाला यह पढ़ेगा कि यह एक ही होर्डिंग है। अकसर इस तरह की छेड़छाड़ इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में होती है। लेकिन कांग्रेस मुख्यालय के सामने लगा यह होर्डिंग चर्चा का विषय बन गया है।

    इंटरनेट मीडिया पर छाया पोस्‍टर

    पार्किंग में लगा यह पोस्टर इंटरनेट मीडिया पर भी खासी सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों ही राजनीतिक दलों के बीच इस पोस्टर को लेकर कमेंट जोरों पर हैं। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है। आठ दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। साथ ही पार्टियों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस सबके बीच अब कांग्रेस और भाजपा में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है।

    यह भाजपा की ओच्‍छी हरकतें : कांग्रेस

    कांग्रेस कमेटी के उपाध्‍यक्ष नरेश चौहान का कहना है यह भाजपा की ओच्छी हरकते हैं। जनता इस बार झूठे बहकावे में नहीं आने वाली है। हिमाचल में सत्ता परिवर्तन तय है। कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election 2022: 15 हजार फीट की ऊंचाई के बाद अब हवा में उड़कर मतदान का संदेश, देखिए अनोखी तस्‍वीरें

    Himachal Election 2022: कर्ज लेकर घी पीओ की नीति पर चलती रही भाजपा सरकार, हुड्डा बोले- कांग्रेस की लहर