Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: कर्ज लेकर घी पीओ की नीति पर चलती रही भाजपा सरकार, हुड्डा बोले- कांग्रेस की लहर

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 12:47 PM (IST)

    Himachal Election 2022 Bhupendra Singh Hudda हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमाचल पहुंचकर भाजपा की जयराम सरकार पर जुबानी हमला बोला। हुड्डा ने कहा वित्तीय प्रबंधन ठीक न होने के कारण जयराम सरकार घाटे से उभर नहीं पाई है।

    Hero Image
    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए।

    मनाली, जागरण संवाददाता। Himachal Election 2022, Bhupendra Singh Hudda, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन ठीक न होने के कारण जयराम सरकार घाटे से उभर नहीं पाई है। भाजपा की हालत यह है कि कर्ज लेकर घी पीओ और सेहत बनाओ। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को भारी जन समर्थन मिल रहा है। जिससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। मनाली में पत्रकारों से बातचीत में हुडा ने कहा कार्यकर्ताओं के साथ साथ हर व्यक्ति में कांग्रेस के प्रति भारी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरभद्र सिंह के कार्यकाल के काम भी पूरा नहीं कर पाई जयराम सरकार

    उन्होंने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा उनके कार्यकाल में शुरू किये विकास कार्यों को ही जयराम सरकार पूरा नहीं कर पाई है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की गति रुक गई है। फोरलेन का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। कांग्रेस के समय की 162 करोड़ की सीवरेज योजना आज भी धरातल में उतरने का इंतजार कर रही है। मंत्री होते हुए गोविंद ठाकुर क्षेत्र का विकास करवाने में असफल रहे हैं।

    कांग्रेस की सरकार बनते ही हर वर्ग को राहत दी जाएगी

    हुड्डा ने कहा मदद न मिलने से होटल कारोबारी मायूस हैं तथा बागवान हताश हैं। प्रदेश ने कांग्रेस की सरकार बनते ही हर वर्ग को राहत दी जाएगी। जनता से मिल रहे जन समर्थन ने साबित कर दिया है कि भाजपा चारों खाने चित हो रही है। जयराम के बजाय आलाकमान को प्रदेश की बागडोर संभालने पड़ रही है।

    राहुल गांधी देश जोड़ो यात्रा में व्‍यस्‍त

    सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी देश जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। कांग्रेस हिमाचल में प्रचार में कोई कमी नहीं रख रही है। इस दौरान पूर्व स्पीकर हरियाणा कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री कर्ण दलाल व इंटक के मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी डीआर जोशी मौजूद रहे। दोपहर बाद उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र के गाहर और राउंगी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और भुवनेश्वर गौड़ के लिए वोट मांगे।

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election 2022: क्रिकेट के शब्‍दों में बोले राजनाथ, हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस वाइड तो आप नो बाल

    Himachal Pradesh Election 2022: प्रियंका बोलीं, डबल इंजन की सिर्फ बातें ही, आगे बढ़ने के लिए कोई विजन नहीं