Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली चुनाव में प्रचार करेंगे CM सुक्खू, कांग्रेस ने दी है ये जिम्मेदारी; इन सीटों पर हिमाचलियों का प्रभाव

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 09:36 AM (IST)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी शामिल है। सुक्खू शीतकालीन प्रवास पर धर्मशाला में हैं और 25 फरवरी को बैजनाथ में होने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह दिल्ली प्रचार के लिए जा सकते हैं।

    Hero Image
    दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए प्रचार के लिए जाएंगे मुख्यमंत्री (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 40 दिग्गज नेताओं के नाम हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग है।

    कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो सूची घोषित की है उसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा का नाम शामिल है।

    शीतकालीन प्रवास पर हैं सीएम सुक्खू

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों शीतकालीन प्रवास पर धर्मशाला में है। 25 फरवरी को बैजनाथ में होने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम में वह हिस्सा लेंगे।

    जबकि 26 को शिमला में गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह दिल्ली प्रचार के लिए जा सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से उनका बाकायदा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

    9 विधानसभाओं में हिमाचलियों का प्रभाव ज्यादा

    दिल्ली विधानसभा में नौ हलके ऐसे हैं जहां हिमाचल के लोगों का राजनीतिक तौर पर प्रभाव है। हिमाचली मतदाताओं की संख्या 20 हजार से अधिक है। कई विधानसभा क्षेत्रों में हिमाचली मतदाताओं की संख्या 40 हजार से अधिक बताई जाती है।

    राष्ट्रीय राजधानी में स्थायी तौर पर रहने वाले हिमाचलियों की संख्या साढे आठ लाख तक है। बड़ी संख्या में प्रदेश के लोग केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के अलावा निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं। इसके अलावा कुछ समय से हिमाचल के युवाओं ने स्वरोजगार में वर्चस्व स्थापित किया है।

    मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना जिलों के लोग पीढि़यों से दिल्ली में रह रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने हिमाचली संस्थाओं से संपर्क स्थापित करके मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया था।

    दिल्ली में बुराड़ी, उत्तमनगर, नई दिल्ली, शालीमार बाग, रोहिणी, भजनपुरा, लक्ष्मीनगर और सरोजनी नगर विधानसभा सीटों पर हिमाचली मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है।

    यह भी पढ़ें- कांगड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, पौंग डैम का किया दौरा; पक्षियों की सुरक्षा के दिए निर्देश

    5 फरवरी को होगी दिल्ली में चुनाव

    बता दें कि दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में 23 फरवरी से पहले नई सरकार बनाने के लिए चुनाव की तारीख तय की गई है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: चर्चा में दिल्ली की तीन सीटें, BJP और AAP के योद्धा भी 'कांग्रेसी'; दिलचस्प हैं समीकरण