Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल कांग्रेस में क्या होने वाला है? कभी CM सुक्खू तो कभी विक्रमादित्य सिंह बड़े नेताओं से कर रहे मुलाकात

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 09:11 AM (IST)

    हिमाचल (Himachal News) में सरकार और संगठन में बदलाव की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली ...और पढ़ें

    Hero Image
    सरकार व संगठन में बदलाव की चर्चा के बीच रजनी पाटिल से मिले सीएम सुक्खू और विक्रमादित्य सिंह।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal News: हिमाचल में सरकार व संगठन में बदलाव की चर्चा के बीच दिल्ली में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अलग-अलग प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। दोनों ने पाटिल को हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी का दायित्व दोबारा सौंपने की बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में नया संगठन बनाने को लेकर दोनों ने की चर्चा

    संगठन सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री और मंत्री दोनों ने पाटिल से हिमाचल में जल्द नया संगठन बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की है। मुख्यमंत्री और रजनी पाटिल की बैठक काफी लंबी चली। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर दोनों नेताओं में चर्चा हुई है। प्रतिभा सिंह का तीन वर्ष का कार्यकाल अप्रैल 2025 में पूरा होने जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- सुक्खू सरकार की नई पॉलिसी का हिमाचल में विरोध, क्या होटल मालिकों के लिए ठीक नहीं होम स्टे नीति 2025?

    इससे पहले सोमवार सायं विक्रमादित्य सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात की थी। प्रतिभा को लेकर अब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी के दूसरे शीर्ष नेताओं से भी चर्चा करेंगे।

    नए प्रदेश अध्यक्ष की दौर में ये दिग्गज

    सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में विधायक कुलदीप राठौर, संजय अवस्थी और चंद्रशेखर का नाम चर्चा में है। कैबिनेट से भी किसी मंत्री को हटाकर अध्यक्ष बनाया जा सकता है। नया संगठन कैसा होगा, यह काफी हद तक हिमाचल कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल पर निर्भर करेगा।

    पाटिल चूंकि पहले भी प्रभारी रह चुकी है। इसलिए वह यहां की राजनीतिक परिस्थितियों को जानती हैं। हालांकि, पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ल हिमाचल के लिए पर्यवेक्षक भेजकर यह प्रक्रिया पूरी कर चुके थे, मगर पार्टी ने उन्हें हटाकर पाटिल को प्रभारी बनाया है।

    6 नवंबर को भंग किया गया था कार्यकारिणी

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छह नवंबर को हिमाचल कांग्रेस की जिला, राज्य व ब्लाक कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। नई कार्यकारिणी का अब तक गठन नहीं किया गया।

    कांग्रेस मुख्यालय में साढ़े तीन महीने से सन्नाटा पसरा है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता मायूस है। कृषि मंत्री भी कह चुके हैं कि सरकार और संगठन दोनों का साथ-साथ चलना जरूरी है। मगर हिमाचल में संगठन ही नहीं है।

    डिप्टी सीएम भी शीर्ष नेताओं से मिले

    सोमवार सायं को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। हालांकि, इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। प्रदेश कांग्रेस के बड़ी संख्या में नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं, ताकि अध्यक्ष पद की दौड़ में उनका नाम आगे आ सके।

    यह भी पढ़ें- जय श्री राम, सुक्खू सरकार से तालमेल... हिमाचल प्रोजेक्ट को लेकर क्या बोले मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पढ़ें पूरा इंटरव्यू