Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Cloudburst: पहाड़ों पर आसमानी आफत... हिमाचल में 550 सड़कें बंद, बाढ़ में बह गए आठ पुल

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 08:22 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही हुई है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 550 से ज़्यादा सड़कें बंद हैं। बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में आठ पुल बह गए और 12 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शिमला सिरमौर लाहौल-स्पीति कुल्लू और किन्नौर जिलों में आपदा आई। सेना ने बाढ़ में फंसे चार लोगों को बचाया।

    Hero Image
    हिमाचल में 550 सड़कें बंद, बाढ़ में बह गए आठ पुल (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण राज्य को भारी नुकसान हुआ है और 550 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। सभी विभागीय अधिकारी काम पर हैं, प्रभावित क्षेत्रों में पोकलेन और रोबो मशीनों जैसी मशीनें तैनात हैं, जनशक्ति भी जमीनी स्तर पर काम कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ पुल बहे और 12 वाहन क्षतिग्रस्त

    प्रदेश में गुरुवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आई। इसमें आठ पुल और 12 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हो गई। शिमला, सिरमौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों में ये प्राकृतिक आपदाएं आईं। सौभाग्य से, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि एक व्यक्ति लापता है, जिसके कुल्लू जिले में पार्वती नदी में डूबने का संदेह है।

    गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ के बाद सेना ने एक घायल समेत चार लोगों को बचाया।

    किन्नौर में आई बाढ़

    बुधवार शाम को बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने किन्नौर जिले की ऋषि डोगरी घाटी के ऊंचे इलाकों को प्रभावित किया और सतलुज नदी पर बना पुल जलमग्न हो गया। सेना ने बताया कि यह स्थल सीपीडब्ल्यूडी के अधीन गंगथांग ब्रालम की ओर एक सक्रिय सड़क निर्माण क्षेत्र था।

    भारी बारिश से 3 घंटे बाधित रहा मार्ग

    राष्ट्रीय राजमार्ग 707 अंटी व कुड्डू के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे हैं। सड़क मार्ग पर पड़े हुए पत्थरों को लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी के माध्यम से हटाकर मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है।

    लेकिन पहाड़ी से पत्थरों के गिरने की वजह से मार्ग को बहाल करने में भारी परेशानी पेश आ रही है। वहीं हर समय अनहोनी होने का खतरा बना हुआ है।