Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल कैबिनेट में होगा बदलाव, प्रतिभा सिंह का भी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटना तय; दिल्ली रवाना हुए CM सुक्खू

    Updated: Wed, 07 May 2025 04:48 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन की प्रक्रिया तेज़ हो गई है और प्रतिभा सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटना तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली रवाना हो गए हैं। पार्टी हाईकमान नए अध्यक्ष की नियुक्ति में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखेगा। मंत्रिमंडल में भी बदलाव की संभावना है।

    Hero Image
    Himachal Cabinet: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटेगी प्रतिभा सिंह (सोशल मीडिया फोटो)

    राज्य ब्यूरो,शिमला। Himachal Cabinet Reshuffle: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। नई कमेटी के साथ नए अध्यक्ष की भी नियुक्ति होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) का हटना तय हो गया है। उनके स्थान पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) दिल्ली रवाना हो गए हैं। पार्टी हाईकमान ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को भी दिल्ली बुलाया था, लेकिन मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों के पहले से कार्यक्रम तय हैं।

    प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल (Rajni Patil) सभी मंत्रियों से बात कर राज्य अध्यक्ष पर उनकी राय जानेंगी। एआईसीसी प्रवक्ता व ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर को भी दिल्ली बुलाया गया है। उसके बाद ही नए अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा।

    पार्टी इस बार वंचित वर्ग चेहरे पर दांव खेलेगी इसकी चर्चा थी। ऐसे में यादवेंद्र गोमा व सुरेश कुमार का नाम रेस में सबसे आगे था। लेकिन अब विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह, कुलदीप राठौर, संजय अवस्थी, रोहित ठाकुर का नाम भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल बताया जा रहा है। हालांकि अध्यक्ष की तैनाती के साथ जातीय व क्षेत्रीय संतुलन भी हाइकमान बनाएगा।

    मुख्यमंत्री की पसंद का होगा नया अध्यक्ष

    हिमाचल कांग्रेस का नया अध्यक्ष होगा, वह मुख्यमंत्री की पसंद का ही बनेगा यह तय माना जा रहा है। पहले मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अलग अलग धड़ों से बनाए जाते थे, लेकिन शीर्ष नेतृत्व इस बार इसमें बदलाव करने जा रहा है।

    मुख्यमंत्री की पसंद का अध्यक्ष बनेगा तो दोनों में सामंजस्य रहेगा, जिससे संगठन को बल मिलेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

    पार्टी हाइकमान वरिष्ठ नेताओं से भी लगातार बातचीत कर रही है। पार्टी के पास कई ऐसे वरिष्ठ नेता हैं, जिन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वे अपनी इच्छा भी जता चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि हाइकमान न केवल वरिष्ठ नेताओं को लेकर सोच रहा है, बल्कि यहां मुख्यमंत्री की पसंद का भी ध्यान रखा है।

    पीसीसी के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव संभव

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन, नए अध्यक्ष की तैनाती के बाद राज्य मंत्रिमंडल में भी बदलाव होना तय माना जा रहा है। हाइकमान क्षेत्रीय व जातीय संतुलन बनाकर अब आगे बढ़ेगी। शिमला व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मंत्रियों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में यदि इन्हीं संसदीय क्षेत्रों से अध्यक्ष की नियुक्ति होती है तो फिर किसी मंत्री को ड्राप किया जा सकता है।

    15 मई तक शिमला आ सकती हैं रजनी पाटिल

    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल 15 मई तक शिमला आ सकती है। अब संगठन के गठन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। हाइकमान अब चाहता है कि आपसी विवाद को सुलझा कर नई कार्यकारिणी का जल्द ऐलान कर दिया जाए।

    कांग्रेस की इस महीने संविधान बचाओ रैलियां भी आयोजित होनी हैं। रैलियों में भीड़ जुटाने का पूरा दारोमदार कांग्रेस पदाधिकारियों पर रहता है। जब कार्यकारिणी ही नहीं है, तो भीड़ कैसे जुटेगी, यह बड़ी चुनौती है।

    यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीएम सुक्खू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कई बड़े अधिकारी रहेंगे मौजूद