Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal By-Election 2024: हिमाचल में इतिहास रचेगा विधानसभा उपचुनाव, विरोधी नेता भी एक दूसरे का देंगे साथ

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 03:33 PM (IST)

    Himachal By-Election 2024 हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव एक साथ होने जा रहे हैं। हिमाचल इस बार विधानसभा उपचुनाव में इतिहास रच सकता है। विरोधी रह चुके नेता भी एक दूसरे का साथ देते नजर आ रहे हैं। वहीं ये नेता मंच से भी एक दूसरे के लिए वोट भी मांगते नजर आएंगे। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में इतिहास रचेगा विधानसभा उपचुनाव

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल में होने वाला विधानसभा उपचुनाव (Himachal Assembly By-Election 2024) इस बार नया इतिहास रचेगा। राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले नेता एक साथ मंच से अब न केवल रैलियों को संबोधित करेंगे, बल्कि अपने विरोधियों के लिए वोट मांगते भी नजर आएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में पहली बार छह विधायकों ने पद से त्यागपत्र दिया है, जिससे उपचुनाव हो रहा है। पहली जून को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

    कांग्रेस की ओर से प्रत्‍याशियों की घोषणा करना अभी भी बाकी

    कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा करना बाकी है। भाजपा ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र राणा को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को इस चुनाव क्षेत्र से हराया था। उस समय भाजपा ने धूमल को मुख्यमंत्री घोषित किया था। इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब धूमल व राजेंद्र राणा एक साथ वोट मांगते नजर आएंगे।

    साथ में वोट मांग सकते हैं ये दो नेता

    कुटलैहड़ में गत चुनाव में देवेंद्र भुट्टो ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को हराया था। इस चुनाव में दोनों साथ में वोट मांगते दिखाई दे सकते हैं। धर्मशाला में सुधीर शर्मा के साथ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक विशाल नैहरिया चुनाव में दिख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने हमेशा जनता को छला...', हमीरपुर में अनुराग ठाकुर बोले- जनता सुक्खू सरकार के झूठों वादों से दुखी है

    गगरेट में भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के साथ राजेश ठाकुर प्रचार करते दिखेंगे। संभावना है कि बड़सर में भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत लखनपाल व बदलेव शर्मा एक साथ वोट मांगेंगे। लाहौल स्पीति में फिलहाल ऐसी स्थिति दिखेगी, इस पर अभी तक स्थिति साफ नहीं है।

    लाहौल स्पीति में पूर्व मंत्री मार्कंडेय चुनाव लड़ने पर अड़े

    लाहौल स्पीति में भाजपा से विधायक रहे और पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय अभी तक चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी उनसे एक बार बैठक कर चुके हैं लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में चुनावी तैयारियों में जुटा आयोग, 4232 कर्मचारी करेंगे ड्यूटी; 20 फीसदी रहेंगे रिजर्व

    मार्कंडेय अपने राजनीतिक भविष्य व आगामी रणनीति के संबंध में किसी के सामने खुलकर कहने के लिए तैयार नहीं हैं। वह कह रहे हैं कि चुनाव लड़ना है और कहां व किस पार्टी से लड़ना है, यह साफ नहीं कर रहे हैं। अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में 2017 या 2022 में जिन नेताओं ने आपस में चुनाव लड़ा था, वे अब एक साथ वोट मांगते दिखाई देंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner