Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal School Timings Change: हिमाचल में हीट वेव का प्रकोप, प्रशासन ने स्‍कूलों का बदला समय; अब ये होगी नई टाइमिंग

    Updated: Mon, 20 May 2024 01:50 PM (IST)

    Heat Wave Alert हिमाचल प्रदेश में हीट वेव का प्रकोप जारी है। प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्‍कूलों की टाइमिंग बदली है। प्रशासन ने स्कूलों को सला ...और पढ़ें

    Hero Image
    हिमाचल में हीट वेव का प्रकोप, प्रशासन ने स्‍कूलों का बदला समय (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal School Timings Change: हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लू के थपेड़ों से परेशान लोगों ने घरों से बाहर निकलना ही बंद कर दिया है। वहीं बढ़ती गर्मी को देखते हुए हिमाचल सरकार ने स्‍कूलों का समय बदलने का फैसला लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये होगी नई टाइमिंग

    जिला बिलासपुर के स्कूलों के समय में सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे तक टाइमिंग कर दी गई है। वहीं कांगड़ा के स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। प्रशासन ने स्‍कूलों की टाइमिंग सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 बजे तक कर दी गई है। प्रशासन ने स्कूलों को सलाह दी है। उन्‍होंने कहा कि इस अवधि के दौरान कोई भी खुली हवा वाली गतिविधियां न कराई जाए और बच्चों को उचित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

    डीएम ने दिए आदेश का पालन करने के दिए निर्देश

    इन आदेशों का अनुपालन उप निदेशक, उच्च शिक्षा, कांगड़ा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, कांगड़ा और जिले के सभी संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेटों द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में धूं-धूंकर जल रहे जंगल, पांच दिनों में 422 घटनाएं आई सामने; इतने करोड़ की संपत्ति जलकर राख

    डीएम ने कहा कि स्कूल समय के संबंध में उपरोक्त संशोधन धर्मशाला, बैजनाथ, जयसिंहपुर और पालमपुर को छोड़कर जिला कांगड़ा के सभी उपमंडलों में तुरंत लागू होंगे और अगले आदेशों तक वैध रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी हीट वेव की स्थिति की भविष्यवाणी की है आने वाले दिनों में यह और बढ़ सकता है।