हिमाचल में धूं-धूंकर जल रहे जंगल, पांच दिनों में 422 घटनाएं आई सामने; इतने करोड़ की संपत्ति जलकर राख
Himachal Forests Fire हिमाचल में धूं-धूंकर जंगल जल रहे हैं। पांच दिनों में 422 घटनाएं सामने आ चुकी है। वहीं करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। ज ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Forests Fire: प्रदेश में एक तरफ लू चल रही हे और दूसरी तरफ जंगल दहक रहे हैं। ऐसा कोई जंगल नहीं जिसमें आग न लगी हो। लू और जंगलों की आग ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। जंगलों की इन आग के आगे सारे इंतजाम धरे के धरे रह रहे हैं। प्रदेश में बीते पांच दिनों के दौरान कुल 422 आग की घटनाएं पेश आई हैं।
20 मामले घरों की आग से संबंधित
इसमें से करीब 20 मामले हैं जों घरों की आग से संबंधित है। जबकि बाकी सभी जंगलों की आग के मामले हैं। इसके कारण करीब 1 करोड़ 71 लाख तक का नुकसान हो चुका है। 143 करोड़ की संपत्ति को बचाया गया है। आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने से घटनाएं बढ़ेंगी। आग की घटनओं और फायर सीजन के कारण अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियों को रद्द किया गया है।
जंगलों में नहीं पहुंच पा रही दमकल विभाग की गाड़ी
जंगलों की आग को बुझाने में सबसे बड़ी समस्या ये आ रही है कि सड़कें न होने के कारण वहां तक गाड़ी नहीं पहुंच रही है। इसके अलावा जगह-जगह जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए कहां-कहां जाएं। कहने को तो राखे भी हैं और ग्रामीण स्तर पर कमेटियां भी हैं लेकिन जब जंगलों में आग लग रही है तो सब गायब है।

केवल जो घर वनों की आग की चपेट में आ रहे होते हैं वही और आसपास के लोग उस आग से जूझते हैं। जंगलों में आग के कारण बेजुबान जानवर और पक्षी बहुत अधिक तादाद में जल कर मर रहे हैं।
प्रदेश में पांच दिनों के दौरान आग की घटनाएं, लाखों में नुकसान और करोडों में बचाई गई संपत्ति
तारीख घटनाएं नुकसान बचाई संपत्ति
15 मई 69 54.87 28.30
16 मई 83 25.35 35.60
17 मई 92 16.29 20.32
18 मई 89 38.79 36.39
19 मई 89 35.56 22.71
कुल 422 170.86 143.22
यह भी पढ़ें: Sirmaur Fire Incident: बिजली की उठी चिंगारी से जंगल में लगी भयानक आग, वन संपदा को हुआ भारी नुकसान

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।