Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुक्खू सरकार में सब ठीक नहीं! डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के पोस्ट से सियासी भूचाल; दिल्ली तक मची खलबली

    Updated: Sat, 03 May 2025 05:47 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की सोशल मीडिया पोस्ट से हिमाचल की राजनीति में हलचल मची हुई है। मुकेश अग्निहोत्री की आधिकारिक अकाउंट से किए गए पोस्ट में लिखा गया है कि ‘साजिशों का दौर झूठ के पांव नहीं होते’। यह पोस्ट शिमला से दिल्ली तक चर्चा का विषय बनी हुई है। जिससे सरकार के भीतर संभावित असंतोष की अटकलें तेज हो गई हैं।

    Hero Image
    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पोस्ट पर गरमाई सियासत (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट से राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार अपने फेसबुक पेज पर लिखा... ‘साजिशों का दौर, झूठ के पांव नहीं होते’। शिमला से लेकर दिल्ली तक उनकी इस पोस्ट को लेकर सियासत गर्म रही। मुकेश मंजे हुए राजनीतिज्ञ है, सामान्यत: वह ऐसी कोई पोस्ट नहीं करते तो अनावश्यक चर्चा का विषय बने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को उनके अधिकारिक फेसबुक पेज से यह पोस्ट उस वक्त की गई जब वह पार्टी शीर्ष नेताओं से मिलने दिल्ली गए थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी दिल्ली में है।

    सरकार में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है या फिर उनके खिलाफ कोई साजिश हो रही है जिससे वह नाराज है। पिछले पंद्रह दिनों के भीतर सिलसिलेवार कई ऐसे घटनाक्रम घटित हुए हैं जो इस बात की ओर इंगित करते हैं कि पर्दे के पीछे कुछ तो पक रहा है।

    उप समिति की रिपोर्ट चर्चा का विषय

    संसाधन सृजन समिति जिसके अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री है उन्होंने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी है। इस रिपोर्ट में कम्यूटेशन बंद करने से लेकर सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने सहित कई सुझाव दिए हैं।

    यह रिपोर्ट चर्चा का विषय बनी। कम्यूटेशन बंद होती है तो कर्मचारी नाराज होंगे। रिपोर्ट का जिक्र सार्वजनिक रूप से करने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। यह रिपोर्ट भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

    मंत्री हेलीकॉप्टर में गए थे मिलने

    अन्य मंत्रियों की अपेक्षा उप मुख्यमंत्री पिछले कुछ समय से राज्य सचिवालय में कम मौजूद रहते हैं। उनके कार्यक्रम हरोली या फिर अन्य जिलों के होते हैं। बीते सप्ताह पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री अनिरुद्ध सिंह अचानक उनसे मिलने हेलीकॉप्टर में हरोली गए थे। इस मुलाकात के बाद से ही सियासत पूरी तरह गरमाई हुई है।

    हरोली उत्सव आयोजन से लेकर ही चर्चित रहा

    हरोली से लेकर राज्य सचिवालय तक इसकी गूंज सुनाई दी। राज्यपाल ने कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री की जिस अंदाज में तारीफ की उसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

    राज्यपाल ने कहा था उप मुख्यमंत्री ने की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने विकास की गाथा को गाया है, क्या एक बार उनके लिए ताली बजा सकते हैं। राज्यपाल ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान के लिए जहां पीठ मुकेश अग्निहोत्री की थपथपाई उसके बाद विकास कार्यों की सराहना कर मंत्रियों व विधायकों को भी अपरोक्ष रूप से नसीहत दी थी।

    राज्यपाल ने कहा था कि उन्होंने कई बार इस बात को कहा है हिमाचल के मंत्रियों व विधायकों को अपने संबंधों के आधार पर केंद्र से पैसा लाना चाहिए जैसे मुकेश अग्निहोत्री अपने संबंधों के आधार पर लाते हैं।

    राज्यपाल ने यहां तक कहा कि वे उनके साथ प्रधानमंत्री, गृहमंत्री या अन्य मंत्रियों से मिलने दिल्ली जाने को तैयार है ताकि हिमाचल की योजनाओं व विकास के लिए बजट लाकर उस पर काम किया जा सके।

    राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री की यह तारीफ की है जबकि इससे पहले विवि के कुलपति की नियुक्ति हो या फिर जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि मामले को लेकर वह दो मंत्रियों के बयानों पर तल्खी दिखा चुके हैं।

    मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के पहले उप मुख्यमंत्री बने हैं। वीरभद्र सरकार में वह उद्योग मंत्री थे। पूर्व में जब भाजपा सरकार थी तब वह नेता प्रतिपक्ष थे। अपने बेबाक अंदाज के लिए वह जाने जाते हैं।

    ये भी पढ़ें- हिमाचल में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती पर रोक से भर्तियां अटकीं, कब आएंगे नए आदेश; जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल

    ये भी पढ़ें- संकट की घड़ी में वीरभद्र सरकार के फॉर्मूले को दोहराएगी CM सुक्खू, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 59 साल करने पर करेंगे विचार