Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: 'एक्सीडेंटल CM थे जयराम ठाकुर, धूमल चुनाव नहीं हारते तो...'; नेता प्रतिपक्ष पर कांग्रेस का हमला

    Updated: Sun, 05 May 2024 05:01 PM (IST)

    Himachal News हिमाचल सरकार ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर निशाना साधा है। इन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर हिमाचल के इतिहास के एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर हैं। संसदीय सचिवों ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के इतिहास के सबसे नाकाम मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक दूरदर्शी नेता हैं।

    Hero Image
    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कांग्रेस का हमला (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। चुनावों में राजनीतिक दल के नेताओं ने एक दूसरों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज कर दिया है। कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला बोला है। इन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर हिमाचल के इतिहास के एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयराम ने धड़ेबाजी को दिया बढ़ावा: कांग्रेस

    अगर भाजपा के मुख्यमंत्री पद के घोषित उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल वर्ष 2017 का चुनाव नहीं हारते तो वह कभी मुख्यमंत्री नहीं होते। उन्होंने कहा कि कुर्सी मिलने के बाद जयराम ठाकुर ने धूमल गुट को निपटाने के लिए कार्य किया और धड़ेबाजी को बढ़ावा दिया।

    प्रेस को जारी संयुक्त ब्यान में इन दोनों नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद हमीरपुर जिला ही नहीं बल्कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव किया और एक बार भी मिलने के लिए प्रेम कुमार धूमल के घर नहीं गए।

    धूमल गुट को समाप्‍त करना जयराम की साजिश

    आज विपक्ष में रहते हुए जयराम ठाकुर समीरपुर की परिक्रमा कर रहे हैं और उन्हें प्रेम कुमार धूमल के साथ हमीरपुर याद आ रहा है। मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने कहा कि कांग्रेस के दागी विधायकों की भाजपा में एंट्री जयराम ठाकुर की धूमल गुट को समाप्त करने की सोची-समझी चाल है। एक-एक कर जयराम ठाकुर पुरानी भाजपा के नेताओं को समाप्त करने में लगे हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Politics: 'चाहे त्याग पत्र स्वीकारें या फिर बर्खास्त करें, दोनों स्थितियों में...', इस्तीफा मामले पर बोले होशियार सिंह

    इतिहास के नाकाम सीएम साबित हुए जयराम: कांग्रेस

    दोनों मुख्य संसदीय सचिवों ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के इतिहास के सबसे नाकाम मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। प्रदेश के लिए न तो उनका कोई विजन था और न ही पांच साल में प्रदेश के लोगों के लिए कुछ किया।

    उन्होंने कहा कि आज मंडी की बात करने वाले जयराम ठाकुर बताएं कि जिला मंडी के विकास में उनका क्या योगदान है। जिला मंडी के लोग भूले नहीं हैं कि उन्होंने सिर्फ और सराज विधानसभा क्षेत्र का ही विकास किया है और मंडी जिला के अन्य विधानसभा क्षेत्रों की अनदेखी की।

    सुक्‍खू एक दूरदर्शी नेता: किशोरी लाल

    मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक दूरदर्शी नेता हैं। लंबे संघर्ष और कड़ी मेहनत के दम पर वह मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर उनका विजन है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: हिमाचल दौरे के दौरान प्लान तैयार करेंगे नड्डा, इस तारीख के बाद पार्टी के बड़े नेता करेंगे प्रचार

    हिमाचल प्रदेश को प्रदूषण-मुक्त और आत्मनिर्भर बनाना, अनाथ बच्चों, असहाय लोगों और विधवाओं के साथ-साथ हर वंचित वर्ग को साधन संपन्न बनाने के लिए उनकी एक सोच है, जिसके लिए वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले सवा साल के कार्यकाल में अनेकों कदम उठाए हैं। जबकि पिछली भाजपा सरकार डबल इंजन की दम भरती है लेकिन 75 हजार करोड़ का कर्ज हिमाचल प्रदेश की जनता पर छोड़ कर गई थी और प्रदेश की आय बढ़ाने के लिए पिछली भाजपा सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए।