CM सुक्खू ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक, वर्षा से हुए नुकसान और 15 अगस्त की तैयारियों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आपदा प्रभावित जिलों के अधिकारियों से फीडबैक लिया और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। मौसम विभाग की चेतावनी पर सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई लेकिन बड़ी घोषणा की संभावना नहीं है। वित्तीय मामलों पर भी विचार किया गया।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर पर उच्च अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर सहित अन्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। उन्होंने आपदा से प्रभावित जिलों के अधिकारियों से भी इस संदर्भ में फीडबैक लिया तथा लोगों को समय पर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला प्रशासन को मौसम विभाग की तरफ से मिलने वाली चेतावनी के आधार पर सतर्कता बरतने के आदेश भी दिए। मुख्यमंत्री इस समय लगातार मानसून की वर्षा के कारण आपदा को झेल रहे जिला अधिकारियों से संपर्क में है।
उन्होंने उच्च अधिकारियों से 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। हालांकि स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़ी घोषणा की संभावना नहीं है, क्योंकि सरकार का पूरा ध्यान इस समय आपदा से निपटने को पर केंद्रित है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वित्तीय मामलों को लेकर भी चर्चा की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।