Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'BJP नेता दिल्ली जाकर रुकवा रहे सुक्खू सरकार के प्रोजेक्ट', उद्योग मंत्री बोले- हिमाचल में कभी सफल नहीं होगा ऑपरेशन लोटस

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 06:10 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में विपक्ष की सकारात्मक भू ...और पढ़ें

    Hero Image
    हर्षवर्धन चौहान बोले- प्रदेश के सभी 40 विधायक सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

    जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी को विपक्ष का सकारात्मक रोल निभाना चाहिए। मगर भाजपा यहां पर नकारात्मक रोल निभा रही है। हिमाचल भाजपा के नेता दिल्ली जाकर प्रदेश सरकार के प्रोजेक्ट की राशि रुकवा रहे हैं। यह उद्गार नाहन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर्षवर्धन चौहान ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल तथा विकास कार्यों की जानकारी दी। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि बिलासपुर में प्रदेश सरकार के 2 वर्ष के समारोह में 30 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

    उन्होंने कहा कि 2 वर्षों में प्रदेश सरकार ने आपदा को झेला और भाजपा द्वारा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई। भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद फरोख्त कर हिमाचल में ऑपरेशन लोटस को पूरा करने की कोशिश की गई, मगर वह असफल रहे। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी 40 विधायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

    'शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही'

    उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें 70 हजार करोड़ की देनदार मिली है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे किए थे। उसमें सबसे पहले पुरानी पेंशन बहाल कर 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ दिया। इसके साथ ही महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन शुरू की गई।

    किसानों को गाय के दूध का मूल्य 45 रुपये तथा भैंस के दूध का मूल्य 55 रुपये दिलाया। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण करवाया जा रहा है। पहली कक्षा से अंग्रेजी शुरू करवा दी गई है। शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।

    '6000 बच्चों को गोद लिया'

    हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करना है। ताकि प्रदेश का किसान विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू कर 6000 बच्चों को गोद लिया है।

    हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रीन हिमाचल के लक्ष्य को पूरा करने जा रही है। प्रदेश में इलेक्ट्रिकल वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। ई-टैक्सी योजना शुरू की जा रही है, जिस पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार देगी। फसलों के दामों के समर्थन मूल्य घोषित किया जा रहे हैं।

    हर्षवर्धन चौहान ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा की जयराम सरकार ने प्रदेश के कर्ज में डुबाया। 10 वर्षों तक शराब की ठेकों की नीलामी नहीं हुई। जबकि कांग्रेस ने शराब की ठेकों से नीलामी कर 500 करोड़ का राजस्व कमाए।

    'भाजपा सरकार ने प्रदेश के बेरोजगारों को भी ठगा'

    भाजपा सरकार के अंतिम 6 महीनों में सरकारी धन का दुरुपयोग कर सकता हासिल करने की कोशिश की। मगर भाजपा इस में नाकाम रही। भाजपा सरकार ने प्रदेश के बेरोजगारों को भी ठगा। भाजपा के शासनकाल में परीक्षा के पेपर बिकते थे।

    नौकरी अपने चाहतों को मिलती थी। कांग्रेस ने सरकार बनते ही सबसे पहले एचपीपीएससी को भंग किया तथा जो नौकरियों में गड़बड़ी करने वाले थे उन्हें हिरासत में पहुंचा, रुके हुए रिजल्ट जारी करवाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि हाटी का मुद्दा कोर्ट में हल हो।

    इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, कांग्रेस सचिव एवं प्रवक्ता रुपेंद्र ठाकुर, जिला अध्यक्ष आनंद परमार और जिला सिरमौर कांग्रेस पांचो ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल सरकार के जश्न में शामिल नहीं होंगे खरगे, राहुल व प्रियंका, राजीव शुक्ला को हाईकमान ने सौंपा जिम्मा