Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस सिर्फ 8 सीट...', BJP सांसद अनुराग ठाकुर कर दिया ये बड़ा दावा

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 10:33 PM (IST)

    हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल की नियुक्ति से भाजपा में नई ऊर्जा आएगी। उन्होंने भविष्यवाणी की कि यदि हिमाचल में चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को आठ से भी कम सीटें मिलेंगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार से परेशान है जो केवल अध्यक्ष के सहारे चल रही है।

    Hero Image
    प्रदेश में आज चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस आठ सीट नहीं जीत पाएगी: अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि डॉ. राजीव बिंदल की नियुक्ति से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। शिमला के पीटरहाफ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, आने वाले समय में अगर प्रदेश में चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस पार्टी को 68 में से आठ सीट भी नहीं मिल पाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में जोरदार तरीके से कमल खिलेगा। प्रदेशभर में जनता कांग्रेस पार्टी से परेशान है और यह आवाज पूरे हिमाचल से आ रही है। कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह चरम पर है, कैबिनेट में लड़ाई हो जाती है, मंत्री आते नहीं हैं, पार्टी में केवल अध्यक्ष है और कोई पदाधिकारी एवं मंडल नहीं है।

    नौ माह से सिर्फ अध्यक्ष के सहारे कांग्रेस पार्टी: जयराम

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, हम उस विचारधारा वाली पार्टी से आते हैं जिसने देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर दिखाया है। एक दौर वह भी था कि भाजपा का कार्यकर्ता सोचता था कि हम कभी सत्ता में आएंगे पर आज देश को एक सशक्त नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मिला है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी नौ माह से मात्र अध्यक्ष के सहारे ही चल रही है।

    कांग्रेस सरकार केंद्र से पैसा तो मांगती है पर हिसाब नहीं देती: श्रीकांत

    भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि हिमाचल सरकार को केंद्र बड़ी मात्रा में धनराशि प्रदान कर रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार इस धनराशि को भ्रष्टाचार कर खत्म करने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार से पैसा तो मांगती है पर हिसाब नहीं देती।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगठन मजबूत और सुदृढ़ है। पहले हिमाचल में आठ लाख प्राथमिक सदस्य होते थे आज 18 लाख हैं। हमें संकल्प लेना है कि बूथ-बूथ पर कांग्रेस पार्टी की जमानत जब्त करेंगे और हिमाचल में 8009 बूथ पर कमल खिलाएंगे।