Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून सत्र से पहले हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, 4 को राहुल गांधी लेंगे बैठक; मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 03:34 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी है। राहुल गांधी 4 अगस्त को दिल्ली में बैठक करेंगे जिसमें मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नाम पर फैसला होगा और मंत्रिमंडल में फेरबदल पर भी चर्चा हो सकती है। राहुल गांधी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल का फीडबैक लेंगे।

    Hero Image
    मानसून सत्र से पहले हिमाचल में बड़े बदलाव की तैयारी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले प्रदेश में बड़े बदलाव की तैयारी है। 4 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बैठक बुलाई है।

    इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कैबिनेट मंत्रियों सहित पूर्व पार्टी अध्यक्ष भी भाग लेंगे।

    कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर दिल्ली में कई दौर की बैठकें हो चुकी है, मगर यह पहला मौका है जब राहुल गांधी बैठक ले रहे हैं। ऐसे में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नाम पर सभी की राय ली जाएगी और नाम फाइनल कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस कमेटी पर भी अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल पर भी चर्चा होगी। मंत्रिमंडल में अभी एक पद खाली पड़ा हुआ है। इस पद को भरने के साथ कुछ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव पर चर्चा होगी।

    चर्चा ये भी है कि किसी एक मंत्री को ड्रॉप कर उनके स्थान पर किसी विधायक को मंत्री बनाया जाए। विधानसभा का सत्र इसी महीने हैं, ऐसे में मंत्रिमंडल में बदलाव जैसा निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं दिखाई जाएगी।

    ढाई साल के कार्यों का फीडबैक लेंगे राहुल गांधी

    राहुल गांधी के साथ होने वाली इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान सरकार के ढाई साल के कार्यकाल का फीडबैक भी राहुल गांधी लेंगे। पार्टी ने चुनावों में जो गारंटियां दी थी उनमें से कितनी पूरी हो चुकी है इस के बारे में भी सरकार बताएगी।

    नवंबर महीने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को किया था भंग

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे ने बीते वर्ष नवंबर महीने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित जिला व खंड स्तर की कांग्रेस कमेटियों को भंग किया था। कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर तब से लेकर प्रयास चल रहे हैं।

    पार्टी हाइकमान ने पर्यवेक्षकों की तैनाती कर उन्हें प्रदेश के नेताओं की राय जानने के लिए भेजा था। इसके बाद प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल भी दो बार शिमला आकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं की राय जान चुकी है।

    वह अपनी रिपोर्ट हाइकमान को सौंप चुकी है। लेकिन इस पर अभी तक फैसला नहीं हो पा रहा है। जुलाई महीने मुख्यमंत्री दिल्ली गए थे। उन्होंने वहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, प्रियंका वाड्रा, रजनी पाटिल सहित कई अन्य नेताओं से मुलाकात की थी।

    कांग्रेस की मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल अप्रैल महीने में पूरा हो चुका है। यह भी तय नहीं है कि वही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बनी रहेगी या फिर उनकी जगह किसी अन्य को जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

    विपक्ष के आरोपों का भी नहीं दे पा रहा जवाब

    प्रदेश में पिछले आठ महीनों से कार्यकारिणी नहीं है। जमीनी स्तर पर संगठन पूरी तरह से कमजोर हो चुका है। विपक्ष जो भी आरोप प्रत्यारोप लगाता है उसका जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। संगठन की गतिविधियां धरातल पर शून्य है। इस साल के अंत में पंचायत, जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव होने हैं। कार्यकर्ता चाहते हैं कि जल्द संगठन का गठन हो ताकी अभी से संगठन के लिए कार्य किया जा सके।

    विवाद नहीं चाहता हाईकमान

    प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में पार्टी हाइकमान चाहता है कि नियुक्तियां जो भी हो वह सभी की सहमति से हो। यानि किसी भी तरह का विवाद बाद में न हो। इसलिए सभी नेताओं के साथ समाजस्य बना कर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसलिए दिल्ली में होने वाली बैठक में सभी मंत्रियों को बुलाया गया है।