विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो अनुपम खेर देंगे विक्रमादित्य को टक्कर

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 10:27 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 09:16 AM (IST)

हिमाचल की सत्ता में वापसी के लिए भाजपा पैनी नजर रखे हुए है। सोशल मीडिया में खेर की चर्चा चल रही है।

तो अनुपम खेर देंगे विक्रमादित्य को टक्कर
तो अनुपम खेर देंगे विक्रमादित्य को टक्कर

शिमला, राज्य ब्यूरो। अगर सब ठीक रहा तो अनुपम खेर शिमला ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं। पार्टी की यह अघोषित रणनीति तब अमलीजामा पहनेगी जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और हिमाचल युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे। यह जाहिर ही है कि विक्रमादित्य की अपने पिता के मौजूदा हलके में सक्रियता बढ़ी है। वीरभद्र को अर्की से चुनाव लडऩे के लिए बुलाया जा रहा है। अनुपम खेर का शिमला कनेक्शन कोई रहस्य नहीं है। उनकी उम्र का बेहतरीन हिस्सा शिमला में बीता है और एक घर भी

टूटू में ले लिया है। वह यहां के निवासी हो गए हैं। अनुपम विभिन्न मंचों पर प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के पक्ष में बोलते आए हैं।

हिमाचल की सत्ता में वापसी के लिए भाजपा पैनी नजर रखे हुए है। सोशल मीडिया में खेर की चर्चा चल रही है। चर्चा है कि संघ ने भी उनका नाम आगे बढ़ाया है। उनकी पत्नी किरण खेर चंडीगढ़ से भाजपा सांसद हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश के राजनीतिक हालात पर तीन रपटें ले चुके हैं। फिलहाल प्रदेश भाजपा का कोई भी नेता खेर के चुनाव लडऩे के मामले में खुलकर कहने से बच रहा है। खेर का शिमला से पुराना नाता है। उनके पिता स्व. पीएन खेर हिमाचल के वन महकमे में सेवारत थे। पीएन खेर व उनकी पत्नी तथा अनुपम की मां दुलारी खेर लंबे समय तक शिमला में फिंगास्क एस्टेट में किराये के मकान में रहे हैं। अनुपम के मां-पिता की ख्वाहिश थी कि उनका शिमला में घर हो।

पहले अनुपम खेर का शोघी में मकान बनाने का विचार था, लेकिन हाल में शिमला के उपनगर टुटू में मकान खरीदा। अनुपम खेर के राजनीति में आने को लेकर आरंभ से ही चर्चा रही है। उनका परिवार पहले नाभा में रहता था। खेर की स्कूली शिक्षा लक्कड़ बाजार स्कूल में हुई। कॉलेज स्तर की पढ़ाई शिमला में करने के बाद मुंबई चले गए। शाह की लोकप्रिय लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे की रणनीति है। उसे देख कहा जा सकता है कि खेर उक्त सीट से प्रत्याशी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने जारी किया काग्रेस का विजन डॉक्यूमेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।