Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भीषण गर्मी के बीच हिमाचल में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश; इन जगहों पर बर्फबारी भी हुई

    Updated: Wed, 21 May 2025 08:10 AM (IST)

    हिमाचल में (Himachal Weather Update) में मंगलवार को बारालाचा शिंकुला और रोहतांग जैसी ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ और कई जगहों पर बारिश हुई। पालमपुर और जोगिंद्रनगर में ओलावृष्टि से कुछ वाहनों को नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने 24 और 25 मई को ऊना और बिलासपुर को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

    Hero Image
    हिमाचल में मौसम बदल गया है। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) की ऊंची चोटियों बारालाचा, शिंकुला और रोहतांग में मंगलवार को हल्का हिमपात हुआ, जबकि कई स्थानों पर वर्षा हुई। पालमपुर व जोगेंद्रनगर उपमंडल में ओलावृष्टि हुई है। पालमपुर में ओलावृष्टि से कुछ वाहनों के शीशे टूट गए, वहीं छतों को भी नुकसान पहुंचा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

    प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान निचार में 12, सांगला में 11.4, कुकुमसेरी में 9.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है। कुफरी में 39 जबकि कोटखाई में 33 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

    मौसम विभाग ने 24 व 25 मई को ऊना व बिलासपुर को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात जबकि कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है।

    आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना

    हिमपात और वर्षा के बीच अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। केलंग, कल्पा व रिकांगपिओ में 5.4, मनाली में तीन, ताबो में 2.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि, जबकि बरठीं में 2.6 की गिरावट आई है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है।

    हालांकि, एक-दो स्थानों पर बादल छाने और हल्की वर्षा का अनुमान है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 39.6 डिग्री दर्ज सेल्सियस किया गया। न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ स्थानों पर गिरावट आई है।

    यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार में गर्मी का कहर जारी, राजस्थान में झुलसा रही लू; मानसून को लेकर आया ताजा अपडेट