Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर रवाना हुए हिमाचल के 70 सरकारी टीचर, CM सुक्खू बोले- देश में सबसे अच्छी शिक्षा देंगे

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 02:42 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश (Himachal News) के 70 शिक्षकों का एक दल रविवार को सिंगापुर के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा शिक्षकों को वैश्विक शिक्षा प्रणालियों और सर्वोत्तम प्रथाओं से अवगत कराने के लिए आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2032 तक हिमाचल प्रदेश सबसे अच्छी शिक्षा देने वाल राज्य बन जाएगा।

    Hero Image
    हिमाचल से 70 शिक्षकों का दल सिंगापुर के लिए रवाना कर दिया गया है।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल (Himachal News) से 70 शिक्षकों का दल रविवार को सिंगापुर के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री राकेश कंवर ने कहा कि सरकार का यह प्रयास मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में फलीभूत हुआ है। वहां की शिक्षा व्यवस्था व विद्यालय को देख कर आए। उन्होंने कहा कि स्टार परियोजना का यह अंतिम साल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब तक 267 शिक्षक जा चुके हैं विदेश

    समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने यह प्रोजेक्ट तैयार किया व केंद्र से मंजूर करवाया। पहले हिमाचल को यह प्रोजेक्ट मिला। देश का पहला राज्य हिमाचल बना जिसने शिक्षकों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजा। अब अन्य राज्यों ने भी इस प्रोजेक्ट को लिया। इससे पहले 267 शिक्षक इसी परियोजना के तहत विदेश जा चुके हैं।

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि चयन होने पर सभी को बधाई। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए कार्य शुरू किया। यह दौर इसी का हिस्सा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 2020 में यह परियोजना शुरू हुई थी। यदि दृढ़ शक्ति होती तो तब से ही यह प्रोजेक्ट शुरू हो जाता।

    यह भी पढे़ं- पंजाब के लिए बंद 20 रूट होंगे बहाल, HPRTC ने पूरी की तैयारी; कई रूटों को किया जा सकता है मर्ज

    'शिक्षा के दिशा में कार्य कर रही है सरकार'

    उन्होंने कहा कि काफी ज्यादा चीजों को सीखने का मौका मिलेगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि 3800 शिक्षकों की भर्ती सरकार कर चुकी है उनके लिए पहले ट्रेनिंग दी गई। प्रिंसिपल अकादमी सिंगापुर के साथ एमओयू भी किया गया है।

    कैम्ब्रिज व यूनेस्को के साथ करार किया है। यह करार दर्शाते हैं कि सरकार शिक्षा में गुणवत्ता के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि असर की रिपोर्ट में देश भर में हम प्रथम आए हैं। नेशनल अचीवमेंट सर्वे में भी प्रदर्शन बेहतर होगा। भर्तियों की प्रक्रिया चली है। चयन आयोग भी जल्द भर्ती करेगा।

    2032 में सबसे अच्छी शिक्षा हिमाचल में: CM सुक्खू

    वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कई बदलाव किए हैं। आने वाले दिनों में और ज्यादा बदलाव होंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की कम हो रही संख्या का कारण जानना होगा। जबकि शिक्षक टेस्ट क्वालीफाई कर आ रहे हैं। पढ़ाते भी अच्छा है। सरकार ने इस प्रक्रिया को समझा और पढ़ने-पढ़ाने के वातावरण को तैयार किया जा रहा है।

    राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल इस दिशा में नया प्रयास है। उन्होंने कहा कि 2032 तक सबसे अच्छी शिक्षा हिमाचल में देंगे। अभी तक प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अब गुणवत्ता की ओर जाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिड-डे मील में भी सुधार किया है। यह केवल पेट भरने का नहीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल 10 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बन जाएंगे। सीएम ने कहा कि जो पुराने स्कूल हैं 20 से 25 बिघा जमीन है, उसका आर्केटेचर बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितनी भी विधवा बहने हैं उनके बच्चों की शिक्षा का खर्चा सरकार वहन करेगी।

    यह भी पढे़ं- खत्म होगा इंतजार! हिमाचल में प्री प्राइमरी टीचर्स की भर्ती इसी महीने होगी शुरू, कैसे होगा आवेदन? जानें सबकुछ