Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarkashi tunnel collapse: मां! मैं विशाल बोल रहा हूं...यह सुन खुशी से झूम उठी उर्मिला, 17 दिन सिलक्यारा सुरंग में फंसा रहा लाडला

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 08:50 AM (IST)

    मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के डहणू की उर्मिला बुधवार सुबह खुशी से झूम उठी। उन्हें सुबह ही लाडले विशाल का फोन आ गया। जिससे बात करने का वह 18 दिन से इंतजार कर रही थी। विशाल ने अपनी मां को बताया कि वह पूरी तरह सकुशल है। विशाल व अन्य 40 मजूदरों को सुरंग से निकलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

    Hero Image
    17 दिन सिलक्यारा सुरंग में फंसा रहा विशाल

    देवेंद्र ठाकुर,रिवालसर/मंडी। Silkyara Tunnel collapse: मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के डहणू की उर्मिला बुधवार सुबह खुशी से झूम उठी।

    उन्हें सुबह ही लाडले विशाल का फोन आ गया। जिससे बात करने का वह 18 दिन से इंतजार कर रही थी। सुबह उर्मिला के मोबाइल फोन की घंटी बजी। उन्होंने कॉल उठाई आवाज आई मां! मैं विशाल बोल रहा हूं। 18 दिन बाद अपने लाडले की आवाज सुन उर्मिला खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विशाल ने फोन पर मां से की बात

    खुशी आंसुओं के साथ छलकी। विशाल ने अपनी मां को बताया कि वह पूरी तरह सकुशल है। चिंता की कोई बात नहीं है। शीघ्र घर लौटूंगा। घर बैठ कर दोनों ढेर सारी बातें करेंगे। सुरंग के अंदर गुजार 17 दिनों का पूरा वृतांत सुनाऊंगा। मां से इतनी सी बात करने के बाद विशाल ने दादी व चाची से बात करवाने को कहा। दोनों को अपने सकुशल होने की जानकारी दी।

    सुरंग से निकलने के बाद अस्पताल में करवाया भर्ती

    विशाल व अन्य 40 मजूदरों को सुरंग से निकलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सकीय जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्याली सौड में भर्ती करवाया। रात भर वहां उपचार हुआ। सुबह सेना के चिनूक हेलीकाप्टर से विशाल व अन्य मजदूरों को एम्स ऋषिकेश भेज दिया। अब वहां चिकित्सकीय जांच व उपचार होगा।

    पिता धर्म सिंह भी बेटे को नहीं मिल पाए

    पिछले 16 दिन से सिलक्यारा सुरंग के बाहर डेरा डाले बैठे धर्म सिंह अपने बेटे विशाल से नहीं मिल पाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह से मिलने के बाद सभी मजदूरों को एंबुलेंस से अस्पताल व उनके स्वजनों को अन्य वाहन में होटल ले जाया गया। विशाल को एम्स ऋषिकेश रेफर करने के बाद सभी मजदूरों को सेना के वाहन से ऋषिकेश भेजा गया है।

    विशाल को घर भेजने की अभी प्रशासन से नहीं मिली कोई जानकारी

    विशाल को घर भेजने की अभी प्रशासन की ओर से स्वजनों का कोई जानकारी नही दी गई है। विशाल के सुरंग से बाहर सुरक्षित निकलने की ख़ुशी में घर में मिठाई बांटी गई। स्वजन व ग्रामीणों ने पटाखे फोड़े। घर में आधी रात को महिलाओं ने भजन कीर्तन व गाना बजाना किया। उर्मिला ने बताया कि विशाल घर आने पर उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। घर में इस खुशी में यज्ञ भी करवाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Mandi: TV के सामने आंख टिकाए खुशखबरी का इंतजार करता रहा विशाल का परिवार, उत्तरकाशी की सुरंग में फंसा है बेटा

    पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी स्वजनों से मिले

    विशाल के सकुशल सुरंग से बाहर निकलने पर पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी उसके स्वजनों से मिले और बधाई दी।

    यह भी पढ़ें- 'आधी रोटी खा लेंगे पर जिगर के टुकड़े को दोबारा नहीं भेजूंगी', 17 दिन बाद सिलक्यारा सुरंग से बाहर निकला विशाल; भावुक हुए परिजन