Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mandi News: जनता के आक्रोश से थर्रा उठी सराज घाटी, राजस्व मंत्री जगत नेगी को दिखाए काले झंडे; गो बैक के लगे नारे

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 07:51 PM (IST)

    सराज घाटी में राजस्व मंत्री जगत नेगी का भारी विरोध हुआ। आपदा राहत में अनदेखी और औद्यानिकी महाविद्यालय के स्थानांतरण से लोग नाराज़ थे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर टिप्पणी से भी लोगों में आक्रोश था जिसके चलते उन्हें काले झंडे दिखाए गए और मंत्री गो बैक के नारे लगे। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज को यथावत रखने और सराज के सम्मान की रक्षा की मांग की।

    Hero Image
    राजस्व मंत्री जगत नेगी का थुनाग में भारी विरोध करते लोग। फोटो जागरण

    संवाद सहयोगी, थुनाग (मंडी)। सराज घाटी शुक्रवार को जनता के आक्रोश से थर्रा उठी। प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत नेगी का थुनाग में भारी विरोध हुआ। आपदा राहत के नाम पर अनदेखी, औद्यानिकी एंव वानिकी महाविद्यालय थुनाग के स्थानांतरण व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर की गई टिप्पणी से आहत लोगों ने मंत्री को काले झंडे दिखाकर कड़ी नाराजगी जताई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री गो बैक, सराज का अपमान नहीं सहेगा हिमाचल जैसे नारों से थुनाग का विश्रामगृह परिसर गूंज उठा। राजस्व मंत्री के सराज दौरे का मकसद आपदा प्रभावितों का हाल जानना और अधिकारियों की बैठक लेना था, लेकिन जैसे ही वह थुनाग विश्राम गृह पहुंचे, सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया।

    पहले से आक्रोशित लोग औद्यानिकी एंव वानिकी महाविद्यालय को थुनाग से हटाकर कहीं और स्थानांतरित किए जाने को लेकर उत्तर मांग रहे थे। मंत्री के स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होकर भीड़ ने उग्र तेवर अपना लिए।

    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर महाविद्यालय भवपन सुरक्षित नहीं है ताे प्रभावितों का भी सुरक्षित स्थान पर पुर्नवास किया जाए। पुलिस ने मंत्री को सुरक्षित वीआइपी कक्ष में पहुंचाया, लेकिन गुस्साई भीड़ वहीं डटी रही।

    विशेष रूप से यह नाराजगी उस बयान को लेकर थी जिसमें मंत्री ने जयराम ठाकुर पर टिप्पणी करते हुए सराज के आपदा मुद्दे को राजनीति से जोड़ने की बात कही थी। लोगों ने इसे सराज का अपमान बताया और मंत्री से माफी मांगने की मांग की। जंजैहली में भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

    स्थिति संभालने के लिए पुलिस अधीक्षक मंडी व डीएसपी करसोग मौके पर पहुंचे। डीएसपी गौरवजीत सिंह ने समझाने के बाद तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मंत्री से मिलने भेजा। इसमें जिला परिषद सदस्य खीम दासी, थुनाग पंचायत के प्रधान धनेश्वर ठाकुर और व्यापार मंडल के तेज सिंह शामिल रहे।

    प्रतिनिधिमंडल ने कालेज को यथावत रखने और क्षेत्रीय सम्मान की रक्षा की मांग दोहराई। इस दौरान क्यूआरटी के जवानों ने चेन बनाकर प्रदर्शनकारियों को रोका।