Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Politics: 'नए साल में विकसित भारत का संकल्‍प होगा पूरा', जयराम ठाकुर बोले- मोदी राज में नई ऊंचाइयां छू रहा देश

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 02:10 PM (IST)

    Himachal Politics जयराम ठाकुर ने कहा कि आगामी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को विकसित बनाने के संकल्प को कोई नहीं रोक सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज भारत की दुनिया में एक अलग साख है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधानमंत्री की योजनाओं से आज देश की सूरत बदल रही है।

    Hero Image
    जयराम ठाकुर बोले- मोदी राज में नई ऊंचाइयां छू रहा देश (फाइल फोटो)

    संवाद सहयोगी, थुनाग। Himachal Politics News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं और यह वर्ष राममय होने वाला है। भगवान श्रीराम सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं। आगामी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को विकसित बनाने के संकल्प को कोई नहीं रोक सकता है। सिराज विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे जयराम ठाकुर ने यह बातें कहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी के नेतृत्‍व में ऊंचाइयां छू रहा देश

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज भारत की दुनिया में एक अलग साख है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रधानमंत्री की योजनाओं से आज देश की सूरत बदल रही है। प्रधानमंत्री ने हर भारतीय के हितों को ध्यान रखने के लिए योजनाएं चलाई हैं। इनका लाभ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को मिल रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी जो कहते हैं उसके पूरा होने की शत प्रतिशत गारंटी होती है।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: जड़ी-बूटियों का नहीं होगा अवैध दोहन, अब महिलाएं करेंगी संरक्षित

    भारत को विकसित बनाने के महायज्ञ में सब लें संकल्‍प

    जयराम ने सभी प्रदेशवासियों से कहा कि हम सभी भारत को विकसित बनाने के महायज्ञ में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लेना चाहिए। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने शिकावरी पंचायत में स्थानीय लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इससे पहले उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ अपने इष्ट देवता देव मतलोड़ा शिकावरी का आशीर्वाद भी लिया।

    यह भी पढ़ें: Mandi News: जयराम ठाकुर ने किया जनसभा को संबोधित, बोले- जल्द होगा कीरतपुर-नागचला फोरलेन का उद्घाटन, मिलेंगे PM मोदी से