Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली घूमने आए पर्यटकों की गम में बदली खुशी, गाड़ी पर गिरी बड़ी चट्टान; पति के सामने पत्नी की मौत, कैब चकनाचूर

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 07:40 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में फोरलेन निर्माण कार्य के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र के एक पर्यटक परिवार की कार पर बड़ी चट्टान गिर गई जिससे पत्नी की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने फोरलेन पर काम कर रही कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    Hero Image
    चट्टान गिरने के बाद क्षतिग्रस्त कार, अस्पताल में पुलिस टीम जांच के दौरान। जागरण

    जागरण संवाददाता, मंडी। फोरलेन का काम महाराष्ट्र के परिवार की खुशियों को छीन ले गया। मनाली से घूमकर वापस लौट रहे महाराष्ट्र के पर्यटकों की गाड़ी पर बड़ी चट्टान गिर गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई।चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जबकि महिला के पति को अधिक चोटें नहीं लगी हैं। शव की पहचान प्रिया यादव पत्नी चंचल यादव निवासी फ्लैट नंबर 302 फेरोलगंज सेक्टर 10 रोड कलंबली न्यू मुंबई के रूप में हुई है।

    चालक शिव सिंह ठाकुर, निवासी बसंत बिहार कालोनी करनाल, हरियाणा के रहने वाला है। प्रिया और उनके पति चंचल यादव महाराष्ट्र से पांच दिन के टूर पर हिमाचल आए थे। उन्होंने करनाल से टैक्सी एचआर 45ई 4591 नंबर बुक की थी। इसके बाद यह लोग शिमला गए और वहां से मनाली।

    मनाली से जब यह वापस दिल्ली के लिए जा रहे थे। पंडोह से आगे चार मील पर इनकी गाड़ी पर चट्टान गिर गई। प्रिया और चंचल पीछे बैठी थी। चट्टान जिस ओर गिरी प्रिया उसी तरफ थी, साथ ही चालक भी इसके चपेट में आ गया।

    लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला

    चालक शिव सिंह ने बताया कि मेरे से आगे एक गाड़ी रुकी मैं भी रुक गया। जैसे वह चला मैने भी गाड़ी चला दी, इतनी देर में गाड़ी पर चट्टान गिरी, फिर मुझे समझ नहीं आया क्या हुआ। चट्टान गिरने से प्रिया के सिर पर चोट लगी थी। हालांकि, चंचल को अधिक चोटें नहीं आई हैं।

    मौके पर मौजूद लोगों ने इनको गाड़ी से निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां प्रिया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    वहीं, चालक शिव सिंह को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे एएसपी सागर चंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस फोरलेन पर काम कर रही कंपनी, ठेकेदार और एनएचएआई के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।

    घटना के बाद पति का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि चंद सेकेंड में उनकी पत्नी की मौत हो गई, जो कुछ सेकेंड पहले उनसे बात कर रही थी। दोनों पांच दिनों के टूर पर हिमाचल घूमने आए थे। लेकिन हादसे में उनका सबकुछ लूट गया। 

    यह भी पढ़ें- चिंतपूर्णी में खाई में गिरी बस, प्रेशर सही न बनने के कारण हुआ हादसा; अमृतसर से श्रद्धालुओं को लेकर आई थी हिमाचल

    comedy show banner
    comedy show banner