विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नरेंद्र मोदी अवतार हैं...', प्रधानमंत्री के लिए अब ये क्या बोल गईं सांसद कंगना रनौत?

Published: Tue, 08 Apr 2025 09:39 AM (IST)

सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को अवतार बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में देश ...और पढ़ें

पीएम मोदी सामान्य नागरिक नहीं, अवतार हैं: कंगना रनौत (File Photo)
पीएम मोदी सामान्य नागरिक नहीं, अवतार हैं: कंगना रनौत (File Photo)

HighLights

  1. पीएम मोदी देश को घोटालों से निकाला बाहर- कंगना रनौत
  2. कंगना बोलीं- मोदी के आने के बाद लोगों में बढ़ा विश्वास

जागरण टीम, सिमस/जोगेंद्रनगर (मंडी)। Kangana Ranaut on PM Modi: सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सामान्य नागरिक नहीं, बल्कि अवतार बताया है। उन्होंने कहा कि पहले भी प्रधानमंत्री हुए, लेकिन एक संघर्ष का वक्त रहा था। अनुच्छेद-370 की आड़ में लूट मची थी, तीन तलाक के नाम पर मुस्लिम महिलाओं का शोषण किया जा रहा था।

कांग्रेस राज में देश को केवल लूटा जा रहा था। अटल और लाल कृष्ण आडवाणी ने काफी मेहनत की। 2014 में जब नरेन्द्र मोदी सत्ता में आए तो बदलाव आया। इसलिए कहा जाता है वह साधारण नागरिक नहीं बल्कि अवतार हैं। लोगों में उनके प्रति विश्वास है। मोदी ने कांग्रेस के गुंडाराज से आजादी दिलाई है।

असली आजादी तो अब मिली है- कंगना

कंगना रनौत ने सोमवार को जोगेंद्रनगर, लडभड़ोल, बीड़ रोड व लडभड़ोल में जनसभा को संबोधित किया। कंगना ने कहा कि पहले वह पहले मतदान में हिस्सा नहीं लेती थीं, लेकिन नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास इतना बढ़ा कि राजनीति में आई। असली आजादी तो अब मिली है।

कंगना ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्र हैं, जबकि कई राज्यों में एक संसदीय सीट में चार-पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। सबको बराबर पैसा मिलता है। वह इस मामले को संसद में रखेंगी कि बजट क्षेत्र के आधार पर मिले।

देशहित के कार्यों का कांग्रेस के सांसद ही नहीं, नेता भी करते हैं विरोध

कंगना ने कहा कि जब भी केंद्र सरकार देशहित का काम करती है तो कांग्रेस सांसद ही नहीं उनके नेता भी विरोध में उतर आते हैं। चाहे कोई विधेयक संसद में पेश किया जाए या कोई कानून बनाया जाए तो कांग्रेसी समेत उनके नेता सड़कों पर उतरकर अराजकता फैलाने की चेतावनी देते हैं। वक्फ बोर्ड जैसे काले कानून को संशोधित कर एक समान नागरिकता और मालिकाना अधिकार देने का निर्णय ऐतिहासिक है, लेकिन विपक्ष को यह रास नहीं आ रही है।

सांसद कंगना रनौत ने कहा कि मंडी की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह आए दिन तथ्यहीन बयानबाजी कर उनकी छवि खराब करने के लिए तथ्यहीन बयानबाजी कर रह हैं। दोनों को उन्हीं की भाषा में उत्तर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र का कई वर्ष तक नेतृत्व करने के बाद भी कांग्रेस के नेता 17 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं करवा पाए। अब जनता ने उन्हें बागडोर सौंपी है इसके लिए वह नई-नई परियोजनाओं को धरातल में लाकर समूचे संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगी।

ये भी पढ़ें- 'मंत्रियों-विधायकों ने बढ़ा लिया अपना वेतन, हमारे लिए आर्थिक तंगी'; कर्मचारी महासंघ ने सुक्खू सरकार को दी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।