विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Landslide VIDEO: मंडी में मनाली हाईवे पर दरक गया पहाड़ का बड़ा हिस्सा, बाल-बाल बचे वाहन सवार

Published: Sat, 30 Aug 2025 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2025 12:19 PM (IST)

Himachal Pradesh Landslide मंडी जिले में कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर खोती नाला के पास पहाड़ दरकने से यातायात बाधित हो गया। ...और पढ़ें

मंडी के खोती नाला में मनाली हाईवे पर दरका पहाड़। जागरण
मंडी के खोती नाला में मनाली हाईवे पर दरका पहाड़। जागरण

विशाल वर्मा, पंडोह (मंडी)। Himachal Pradesh Landslide, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा का खतरा लगातार बना हुआ है। शनिवार सुबह सात बजे खोती नाला के पास कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अचानक पहाड़ दरक गया। भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। हादसे के वक्त सड़क से गुजर रहे कई वाहन चालक और यात्री बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद फोरलेन पर अफरा-तफरी मच गई और कुल्लू का सड़क संपर्क एक बार फिर से कट गया। पुलिस व प्रशासन की सतर्कता से यहां एक बड़ा हादसा टल गया। 

पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

घटना के दौरान सड़क पर कई वाहन चल रहे थे। मौके पर तैनात पुलिस ने तुरंत वाहनों को रोक दिया। समय रहते बरती गई यह सतर्कता बड़े हादसे को टालने में कारगर रही। अगर वाहन मलबे की चपेट में आते तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

सैकड़ों वाहन फंसे, लंबा जाम

पहाड़ दरकने से फोरलेन पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सैकड़ों ट्रक, बसें और छोटी गाड़ियां बीच रास्ते में फंस गई हैं। पर्यटक और स्थानीय लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग से केवल हल्के वाहनों को निकालने की व्यवस्था की है।

बहाली में समय लगेगा

एनएचएआई की मशीनरी मलबा हटाने के काम में जुटी है, लेकिन बड़े-बड़े पत्थरों के कारण बहाली में समय लग सकता है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और वर्षा का अलर्ट जारी किया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। यात्रियों को बार-बार चेतावनी दी जा रही है कि वे पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें।

यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: रामपुर में आधी रात भूस्खलन की चपेट में आए पांच घर, दो लोग मलबे में दबे

यह भी पढ़ें- Manimahesh Yatra Flood: दो युवकों की मौत, मणिमहेश से चंबा-भरमौर NH तक तबाही की तस्वीरें आई सामने