विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shimla Landslide: रामपुर में आधी रात भूस्खलन की चपेट में आए पांच घर, दो लोग मलबे में दबे

Published: Sat, 30 Aug 2025 11:36 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 30 Aug 2025 11:42 AM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh Landslide हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से रामपुर क्षेत्र में पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए जिससे ...और पढ़ें

रामपुर में भारी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त मकान। जागरण
रामपुर में भारी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त मकान। जागरण

जागरण टीम, शिमला। Himachal Pradesh Landslide, हिमाचल प्रदेश में गत रात को भारी बारिश से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। भारी बारिश और भूस्खलन से रामपुर क्षेत्र में पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो लोग मलबे की चपेट में आ गए, जिन्हें ग्रामीणों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

पटवार वृत्त देवठी के गांव शील प्रोग में तीन आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावितों में तुलसी दास पुत्र कालू, लेखराज पुत्र रामसेन और हरीश कुमार पुत्र बीरबल शामिल हैं। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

इसी बीच गांव थला (मौजा थला), डाकघर मुनिश बहाली में भी भूस्खलन से मकानों को क्षति पहुंची है। इस घटना में गोपी चंद और प्यारे लाल पुत्र देवी सरन के घर प्रभावित हुए, जबकि दो लोग हेमंत पुत्र प्यारे लाल और प्यारे लाल पुत्र देवी सरन घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचाराधीन किया गया है। 

जमन का डोरा में छह घरों में आई दरारें, खाली करवाए

उधर, साथ लगते साेलन जिला के नालागढ़ में भी भारी नुकसान हुआ है। बुवासनी पंचायत के जमन का डोरा गांव में छह मकानों में दरारें आने से लोगें में भय का माहौल है। कई मकानों की दीवारों और नींव में अचानक आई दरारें गहरी होती जा रही हैं। पशासन ने खतरे को देखते हुए सभी घर खाली करवा दिए हैं और  ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से जमीन धंस रही थी लेकिन अचानक दरारें चौड़ी होने से डर का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है।

एसडीएम नालागढ़ राज कुमार ने कहा कि शुक्रवार शाम को दरारें अचानक बढ़ गई और घरों को खाली करवाना पड़ा। लोगों का सामान भी बाहर निकलवा लिया गया है। वहीं उनके ठहरने का इंतजाम सीएचसी व आसपास के घरों में किया गया है। शनिवार को तकनीकी टीम मौके पर भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में तीन दिन की बारिश लाई तबाही, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सदन में रखे आंकड़े, 3 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

यह भी पढ़ें- बारिश-लैंडस्लाइड से हिमाचल, J&K और उत्तराखंड में क्यों मचा है हाहाकार? आंकड़ों ने चौंकाया