Dharampur Flood: धर्मपुर में 2015 से 50 गुणा ज्यादा नुकसान, बस अड्डा ही नहीं बाजार भी तबाह; पूर्व मंत्री महेंद्र की बड़ी घोषणा
Mandi Dharampur Flood मंडी जिले के धर्मपुर में भारी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और कहा कि उनकी सरकार आने पर धर्मपुर को नए सिरे से बसाया जाएगा। उन्होंने भाजपा की ओर से राहत देने और केंद्र सरकार से मदद लेने का भी आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, मंडी। Mandi Dharampur Flood, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में भारी बारिश तबाही लाई है। धर्मपुर की सोन खड्ड में आई भीषण बाढ़ ने पूरा बाजार तबाह कर दिया। 2013, 2015 के समय में आई बाढ़ से यह अधिक भीषण थी। बाढ़ का पानी बाजार में 50 मीटर अंदर तक चला गया।
तबाही का जायजा लेने के लिए पहुंचे पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने इस दौरान प्रभावितों को दोबारा बसाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब जब मेरी सरकार आएगी, तो मैं नए सिरे से धर्मपुर बसाउंगा।
2015 से 50 गुणा अधिक नुकसान
उन्होंने कहा कि 2015 से 50 गुणा अधिक नुकसान है। उन्होंने कहा कि पूरा धर्मपुर ही आपदा में तबाह हो गया। महेंद्र सिंह ने कहा कि हमने दुकानदारों को आश्वासत किया है कि भाजपा अपने स्तर पर उनको राहत देगी। साथ ही मुख्यमंत्री से भी यहां जल्द राहत देने के लिए कहा जाएगा।
चंद्र एकत्र कर प्रभावितों की मदद करेंगे, नड्डा से उठाएंगे मामला
साथ ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के समक्ष भी मामला उठाएंगे, ताकि भाजपा संगठन इसमें मदद करे। उन्होंने कहा कि रजत ठाकुर और वंदना गुलेरिया को सभी प्रभावितों की सूची बनाने को कहा है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता चंदा एकत्रित करेंगे और उसके बाद पहली किश्त के रूप में राशि प्रभावितों को देंगे।
यह भी पढ़ें- Himachal Rain: शिमला और मंडी में भारी बारिश से तबाही, 4 लोगों की मौत व 3 लापता; धर्मपुर में बह गया बाजार
विधायक यहां होने के बजाय सत्याग्रह कर रहे
उन्होंने कहा कि दो साल बाद हमारी सरकार सत्ता में आएगी, तब तक मैं नए धर्मपुर के लिए रोडमैप तैयार करूंगा। और सरकार आते ही इस पर अपने स्तर पर केंद्र सरकार से भी मदद लूंगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारे विधायक यहां होने के बजाय हमीरपुर के बार्डर पर सत्याग्रह कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।