Himachal News: प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे में बदलाव, अब इस दिन आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी भ्रमण
Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे में बदलाव आया है। अब वह संसद के विशेष सत्र से पहले 11 सितंबर को शिमला 12 को मंडी व कुल्लू जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा व लोगों से बातचीत भी करेंगी। हिमाचल में आपदा के बाद कांग्रेस के किसी बड़े नेता का हिमाचल का पहला दौरा होगा।
मंडी, जागरण संवाददाता: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के हिमाचल दौरे में बदलाव हुआ है। अब वह संसद के विशेष सत्र से पहले 11 सितंबर को शिमला, 12 को मंडी व कुल्लू जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा व लोगों से बातचीत भी करेंगी। पहले नौ व 10 सितंबर को उनका दौरा तय हुआ था। प्रशासन ने उनके दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हिमाचल में आपदा के बाद कांग्रेस के किसी बड़े नेता का होगा दौरा
हिमाचल में आपदा के बाद कांग्रेस के किसी बड़े नेता का हिमाचल का पहला दौरा होगा। कांग्रेस पार्टी व सरकार ने उनके दौरे का पूरा खाका तैयार कर लिया है। आपदा के समय भी प्रियंका ने दो बार हिमाचल आने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन प्रतिकूल मौसम व सड़कें ठीक न होने के कारण रद करना पड़ा था। हिमाचल आने से पहले प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हमले शुरू कर दिए हैं।
एक्स के माध्यम से अदाणी पर बोला था हमला
सेब बागवानों के पक्ष में एक्स के माध्यम से अदाणी पर हमला बोला था। प्रदेश सरकार व कांग्रेस पार्टी केंद्र से हिमाचल को आपदा ग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग कर रही है। विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की जा रही है।
केंद्र विभिन्न मदों से प्रदेश को करीब 4000 करोड़ रुपये की राहत देने की बात कर रहा है, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत मंत्री केंद्र से कोई सहायता न मिलने के आरोप लगा रहे हैं। हिमाचल के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर प्रियंका गांधी केंद्र पर जोरदार हमला बोल सकती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।