Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shikari Devi Temple: बर्फ के बीच माता शिकारी देवी के दर्शन करेंगे श्रद्धालु, चार महीने बाद इस दिन खुलेंगे कपाट

    Updated: Sat, 06 Apr 2024 05:48 PM (IST)

    Shikari Devi Temple हिमाचल प्रदेश में स्थित माता शिकारी के कपाट चार महीने के बाद खुलने जा रहे हैं। मनमोहक नजारे के बीच श्रद्धालु माता के दर्शन कर पाएंगे। शिकारी देवी माता का मंदिर समुद्रतल से 3359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिकारी शिखर की पहाड़ियों पर स्थित देवी का यह मंदिर आज भी छत से विहीन है। इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने करवाया था।

    Hero Image
    बर्फ के बीच माता शिकारी देवी के दर्शन करेंगे श्रद्धालु

    जागरण संवाददाता, थुनाग। माता शिकारी देवी मंदिर (Shikari Devi Temple) के कपाट चैत्र नवरात्र से एक दिन पहले आठ अप्रैल को खुलेंगे। भारी हिमपात के चलते पिछले साल 20 नवंबर को मंदिर के कपाट बंद किए गए थे। अब मौसम अनुकूल होने पर प्रशासन ने चार महीने बाद मंदिर कपाट खोलने के आदेश प्रशासन ने जारी कर दिए हैं। चारों और बर्फ के बीच ढकी चोटियों के बीच श्रद्धालु माता शिकारी देवी का आशीर्वाद लोग लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समुद्रतल से इतनी ऊंचाई पर है माता का मंदिर

    शिकारी देवी माता का मंदिर समुद्रतल से 3359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शिकारी शिखर की पहाड़ियों पर स्थित देवी का यह मंदिर आज भी छत से विहीन है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने करवाया था। अब स्थानीय थुनाग प्रशासन ने श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सोमवार से माता शिकारी के कपाट खोलने का आदेश दे दिया है। इस दौरान माता शिकारी देवी की विधिवत पूजा की जाएगी।

    श्रद्धालु मंदिर में लगा सकते हैं भंडारा

    प्रशासन के मुताबिक माता शिकारी के कपाट खोले जाने के बाद कोई भी श्रद्धालु मंदिर में भंडारा लगा सकता है। लोक निर्माण विभाग ने एक सप्ताह पहले ही शिकारी माता मंदिर को रायगढ़ से जाने वाली सड़क को बहाल कर दिया था। अब लोग अपनी गाड़ी से माता शिकारी तक आसानी से पहुंच सकते हैं। गाड़ी माता के मुख्य गेट के पास तक पहुंचती है।

    यह भी पढ़ें: Shimla Tourism: मैदानी इलाकों में गर्मी की मार, वीकेंड पर ठंड का मजा लेने शिमला पहुंचे पर्यटक; होटलों में बढ़ी बुकिंग

    आठ अप्रैल से खोल दिए जाएंगे कपाट

    लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता चमन ठाकुर ने बताया कि रायगढ़ से माता शिकारी कुल छह किलोमीटर सड़क को साफ कर दिया था। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कतें न आए कल विभाग की जेसीबी मशीन सफाई करने फिर भेज दी जाएगी। एसडीएम ललित पोसवाल ने बताया कि आठ अप्रैल से माता शिकारी देवी मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: नामांकन के बाद होगी BJP विद्रोहियों की घर वापसी, हाईकमान पर टिकी नजरें; विधानसभा चुनाव में लगा था झटका